सम्मानित होंगे क्रीड़ाभारती प्रतियोगिता के टापर / चैंबर्स आफ कामर्स का धरना / जनता बालिका विद्यालय में पुंयतिथि

अग्रणी विद्यार्थियों के सम्मान में 18 को समारोह

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। क्रीड़ा भारती की आनलाइन ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल बिहार के अग्रणी स्थान प्राप्त करने वाले तीस विद्यार्थियों के सम्मान में 18 जनवरी को संतपाल स्कूल परिसर स्थित उमा आडिटोरियम में समारोह का आयोजन किया जाएगा। सम्मान समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक और क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर राज करेंगे। यह फैसला क्रीड़ा भारती की दक्षिण बिहार इकाई के सहमंत्री रोहित वर्मा की अध्यक्षता में सासाराम में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में क्रीड़ा भारती की रोहतास जिला इकाई के अध्यक्ष राजेश तिवारी ने जानकारी दी कि बिहार के टाप-30 विद्यार्थियों में 13 विद्यार्थी रोहतास जिला के हैं। 60 प्रश्नों वाली आधा घंटा की अखिल भारतीय सामान्य ज्ञान परीक्षा 8 दिसंबर को आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर में 55347 और बिहार में 2927 विद्यार्थियों ने अपने-अपने लैपटाप, डेस्कटाप या एंड्रायड मोबाइल फोन के जरिये भाग लिया था। आनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी विद्यार्थी को क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतन चौहान के हस्ताक्षर से जारी किया गया प्रमाण-पत्र दिया गया था। बैठक में क्रीड़ा भारती की रोहतास जिला इकाई के उपाध्यक्ष चंदन तिवारी, सहमंत्री सुभाष कुमार कुशवाहा, शशिकांत चौबे, कोषाध्यक्ष विजयंत सिंह और अन्य उपस्थित थे।
(रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार)

आनलाइन शापिंग के विरोध में धरना

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-वरिष्ठ संवाददाता। आनलाइन शापिंग की बढ़ते दायरे से स्थानीय कारोबारियों को होने वाले नुकसान को लेकर डेहरी चैंबर्स आफ कामर्स की ओर से धरना दिया गया। धरना का नेतृत्व डेहरी चैंबर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष बबल कश्यप ने किया। धरना-स्थल पर बताया गया कि आनलाइन शांिपंग के कारण स्थानीय कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बबल कश्यप ने जानकारी दी कि कन्फडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स, रिटेल मोबाइल एसोसिएशन आफ इंडिया आदि संगठनों द्वारा देशभर में जगह-जगह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है और सरकार से आनलाइन ट्रेडिंग को नियंत्रित करने की मांग की जा रही है। घर बैठे आर्डर बुकिंग और डिलिवरी की सुविधा के कारण आनलाइन शापिंग का विस्तार सुरसा की तरह होता जा रहा है। हालांकि इसमें माल के मनोनुकूल और टिकाऊ होने की गारंटी का अभाव बना हुआ है। धरना में सचिव संतोष सिंह के साथ चैंबर्स आफ कामर्स के स्थानीय इकाई के पदाधिकारी-सदस्य सौरव कश्यप, प्रवीण अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अमित कसौधन, अवनीश कुमार, राजकिशोरी गुप्ता, उपेन्द्र सोनी आदि शामिल थे।
(रिपोर्ट : वारिस अली, तस्वीर : गौतम शर्मा)

महिलााएं हर क्षेत्र में अग्रणी, पूर्ण सपोर्ट की दरकार

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष प्रतिनिधि। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अग्रणी बनकर अपने महत्व को सिद्ध किया है। प्राकृतिक तौर पर बल-क्षमता में पुरुषों से कमतर होने के बावजूद महिला ने प्राचीन से आधुनिक हर कालखंड में अपनी अग्रगण्यता स्थापित की है। 21वीं सदी की महिला गुजरी सदियों में लक्ष्मण-रेखा की बाधा बनी रही घर की चौखट को पूरी तरह पार कर चुकी हैं और आज सेना में अग्रणी सैनिक (फाइटर) होने, सैन्य लड़ाकू विमान उड़ाने का कार्य कर रही हैं। अब वह भारत में भी अपनी क्षमता की आजमाईश-पैमाईश अंतरिक्ष-यात्री के रूप में करने जा रही है। उनके अबला होने की जीर्ण-शीर्ण मानसिकता का त्यागकर जरूरत परिवार और समाज के स्तर पर लड़कियों को आरंभ से ही व्यापक सहयोग दे, उचित सपोर्ट कर सबला बनाने की है। यह बातें जनता बालिका उच्च विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय रामतालिका पांडेय की पुंयतिथि के अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षाविदों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने कहीं। समारोह में वक्ताओं में मुख्य अतिथि विधायक सत्यनारायण सिंह के अलावा वरिष्ठ लेखक-संपादक कृष्ण किसलय, नगरपरिषद के पूर्व अध्यक्ष शंभू राम, सोनकला केेंद्र के अध्यक्ष दयानिधि श्रीवास्तव, सोनराइजिंग पब्लिक स्कूल के संस्थापक कामेश्वर सिंह, ट्रस्ट संचालक विनय बाबा शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक-पत्रकार जगनारायण पांडेय ने किया। आरंभ में विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गायन के साथ स्त्रीशक्ति पर संभाषण-पाठ प्रस्तुत किया। विद्यालय के संचालकों दीपनारायण पांडेय, सिद्धनाथ पांडेय और चिंटू पांडेय ने आगतों का स्वागत किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता मुनमुन पांडेय, पत्रकार चंद्रगुप्त मेहरा, सुरेंद्र तिवारी, वारिस अली, गौतम शर्मा के साथ विभिन्न विद्यालयों के संचालक-प्राचार्य शामिल थे।

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित