योग और स्वास्थ्य के संदेश के साथ गांधी जी को दी गई श्रद्धांजलि

डेहरी आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर पतंजलि आदर्श योग कक्षा, डिहरी में शुक्रवार की सुबह योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने किया।

योग सत्र के उपरांत डॉ. बी.एन. सिंह द्वारा उपस्थित सभी साधकों का बीपी, शुगर एवं वजन की जांच की गई। जांच में लगभग सभी साधकों के स्वास्थ्य परिणाम संतोषजनक पाए गए।

इस अवसर पर बताया गया कि नियमित रूप से आसन एवं प्राणायाम करने से रक्तचाप, मधुमेह और वजन नियंत्रित रहता है। जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रतिदिन योगाभ्यास से शरीर की शुद्धि होती है, मानसिक एकाग्रता बढ़ती है और व्यक्ति सात्विक एवं निर्मल जीवन की ओर अग्रसर होता है।
उन्होंने कहा कि प्राणायाम मन को शुद्ध करने और नकारात्मक भावनाओं से दूर रखने का एक प्रभावी साधन है। अंत में उन्होंने सभी लोगों से नियमित योग अपनाकर स्वस्थ और निरोग जीवन जीने का आह्वान किया।

Share
  • Related Posts

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    सासाराम (रोहतास)। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में बेदा स्थित राज वाटिका हॉल में सावन महोत्सव एवं महिला संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हरी साड़ियों, हरी…

    Share

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “वन्दे मातरम्–150 वर्ष” की थीम पर आधारित…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर