यातायात नियमों के प्रति जागरूकता का संकल्प, सासाराम की सड़कों पर उतरे बच्चे

सासाराम -कार्यालय प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (1 जनवरी से 31 जनवरी 2026) के तहत जिला परिवहन विभाग सासाराम द्वारा एक भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” के संदेश के साथ यह रैली समाहरणालय स्थित जिला परिवहन कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए फजलगंज स्टेडियम तक पहुँची।

रैली को एमवीआई के.के. त्रिपाठी, गुड्डू कुमार तथा संत जोसेफ स्कूल के निदेशक एवं बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था।

सड़क सुरक्षा माह के तहत कनोडिया पंप स्थित संत जोसेफ स्कूल परिसर में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के पश्चात विजेताओं की घोषणा की गई।चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं की राजनंदिनी ने प्रथम, कक्षा नौवीं के रोहन कुमार ने द्वितीय तथा कक्षा सातवीं की सृष्टि मौर्य एवं कक्षा नौवीं की आस्था कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं की सुचिता कुमारी प्रथम, सोनाक्षी कुमारी एवं पीयूष कुमार द्वितीय तथा श्रेया कुमारी व प्रिया कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर संत जोसेफ स्कूल के संचालक संतोष कुमार ने कहा कि बच्चे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के सबसे सशक्त माध्यम हैं। यदि आज की पीढ़ी सड़क सुरक्षा के नियमों को समझेगी और अपनाएगी तो भविष्य में दुर्घटनाओं में स्वतः कमी आएगी।

रैली में संत जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राओं के साथ भारत स्काउट एवं गाइड के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के हाथों में “हेलमेट पहनें, जीवन बचाएं” और “यातायात नियमों का पालन करें” जैसे प्रेरक स्लोगन लिखे बैनर और तख्तियां थीं।जिला परिवहन अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संकल्प है। उन्होंने युवाओं की भागीदारी को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

(रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    भौतिक सुख-सुविधाओं की अंधी दौड़, बढ़ती अपेक्षाएँ और सामाजिक दबाव किस तरह मानसिक सुकून को प्रभावित करते हैं, यह आलेख इसी विषय पर केंद्रित है। इसमें मानसिक शांति, आत्मसंतोष, तनाव…

    Share

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। शहर के कचौड़ी गली निवासी आजाद हुसैन के पुत्र और नारायण वर्ल्ड स्कूल, जमुहार के छात्र निहाल हुसैन ने जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    “भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में खोता मानसिक सुकून”

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    जिला स्तरीय कुश्ती में निहाल हुसैन बने विजेता, प्रमंडल प्रतियोगिता के लिए चयन

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    मौसम की चुनौती से निपटने को युवाओं को स्मार्ट कृषि का प्रशिक्षण, पटना में तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा डेहरी, महागठबंधन ने किया आक्रोश प्रदर्शन

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर