कोरोना पर शिव-अर्चना का फिल्मांकन/ एनएमसीएच में कैैंसर कीमोथेरेपी/ राशन, सेनिटाइजेशन की मांग

स्थानीय कलाकारों के सामूहिक प्रयास से शूटिं

दाउदनगर (औरंगाबाद)-कार्यालय प्रतिनिधि। सोन नद तट के मुगलकलीन शहर दाउदनगर के युवा कलाकारों ने सावन महीने में भगवान शंकर की अर्चना पर आधारित गाना की शूटिंग की। नृत्य और संगीत से पूर्ण इस फिल्मांकित गीत में कोरोना महामारी को दूर भगाने के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई है। इसमें गायक मुकेश पांडेय ने अपना स्वर दिया है और दीपेश राज ने नृत्य-प्रदर्शन किया है। इसकी शूटिंग गुंजन स्टूडियो के सहयोग से की गई है। इसमें म्यूजिक रौशन राक का है। गीत के फिल्मांकन की कोरियोग्राफी प्रबुद्ध भारती ने की है और इसके निर्देशक मास्टर भोलू हैं। कलाकारों कुणाल किशोर, उत्कर्ष कुमार, मन्नु शर्मा, चंदन कुमार, कल्याणी और रानी ने दृश्य के अनुरूप भूमिका निभाई है। सम्पूर्णानंद एजुकेशनल एंड सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट के सचिव डा. चंचल कुमार ने सभी कलाकारों को सहयोग और बधाई देते हुए कहा है कि मास्टर भोलू के मार्गदर्शन में स्थानीय नवोदित कलाकार अपनी कलात्मक पहचान बना रहे हैं।

रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज

एनएमसीएच में अब कैैंसर का इलाज भी

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष संवाददाता। नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (एनएमसीएच), जमुहार में कैंसर के इलाज के लिए कीमोथेरेपी की शुरूआत हो चुकी है। प्रथम 55 वर्षीय मरीज (औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड निवासी) की कैंसर रोग के निदान के तहत कीमोथेरेपी की जा रही है। विशेषज्ञ चिकित्सक डा. एसके झा ने बताया है कि मरीज दो बार एनएमसीएच में उपचार के लिए आया तो कैंसर का लक्षण पाया गया। जांच के उपरांत मरीज के पैन्क्रियाज में कैंसर की पुष्टि हुई और मरीज को उपचार के लिए भर्ती किया गया। लाकडाउन में अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों की भर्ती होने के कारण इस मरीज के परिजन ने एनएमसीएच में उपचार कराने की सहमति दी। एनएमसीएच के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह, सचिव गोविंद नारायण सिंह और प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, गोपालनारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डा. प्रोफेसर एमएल वर्मा, एनएमसीएच के प्राचार्य डा. विनोद कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रभात कुमार ने कैंसर मरीज का उपचार शुरू होने पर संतोष और हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि आने वाले समय में कैंसर यूनिट को ज्यादा समृद्ध बनाया जाएगा, ताकि कम आर्थिक संसाधन वाले मरीज यहां कैंसर का बेहतर उपचार करा पाएं।

रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, एनएमसीएच

राशन, कार्ड और सेनिटाइजेशन की मांग

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार में कोरोना संक्रमण के आरंभ में ही मार्च में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह घोषणा की थी कि हर वंचित और बीपीएल परिवार को अगले पांच महीनों तक पांच किलो राशन प्रतिमाह के हिसाब से दिया जाएगा। मगर ऐसा नहींहुआ। सरकार की ओर से वंचित, बीपीएल और हर एपीएल को राशन कार्ड मुहैया कराने की बात कही गई थी। ऐसे हर पात्र को राशन कार्ड भी उपलब्ध नहींहुआ है। भाजपा के नगर महामंत्री भोलालाल दास और जोड़ा मंदिर, न्यूएरिया के निवासियों अश्विनी कुमार चंदन, रवि राम, शशिभूषण श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, विनय कुमार सिन्हा आदि ने अनुमंडलाधिकारी को लिखित पत्र देकर सभी पात्रों को राशन और राशन कार्ड मुहैया कराने की मांग की है। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की डेहरी-आन-सोन क्षेत्र में बढ़ती संख्या के मद्देनजर शहर के सभी वार्डों का सैनिटाइजेशन कराने की मांग की है। लिखित पत्र में बताया गया है कि न्यू एरिया, जोड़ा मंदिर रोड से जुड़े वार्डों की हालत बरसात में नालियों का गंदा पानी गलियों में जमा होने के कारण नारकीय बनी रहती है।

रिपोर्ट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    सोन तटीय मंदिर में नीम के पेड़ में दिखती देवी की पूरी देहाकृति

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित