डॉ. शैलेश कुमार सागर बने रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन

सासाराम (रोहतास)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) ने संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डॉ. शैलेश कुमार सागर को रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) का चेयरमैन नियुक्त किया है। इस संबंध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के चेयरमैन डॉ. शशि कुमार सिंह ने आधिकारिक पत्र जारी कर उन्हें नियुक्ति की सूचना दी है।

डॉ. शैलेश कुमार सागर की नियुक्ति से रोहतास जिले में कांग्रेस के विचार विभाग की गतिविधियों को गति मिलने और संगठनात्मक कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। उन्हें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों एवं सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति के बाद उनसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के विचारों एवं नेतृत्व को मजबूती प्रदान करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई है। इसके साथ ही रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी (विचार विभाग) के संगठनात्मक कार्यों का विस्तार करने तथा पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर रहेगा।

डॉ. शैलेश कुमार सागर की नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में रोहतास जिला कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश पाण्डेय, अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, तौफीक अहमद मकरानी, राजेश्वर कुशवाहा, डॉ. जावेद अख्तर, दीपक शुक्ला, हीरा राम, जीएम अंसारी, धनंजय सिंह, पतंजलि मिश्रा, सुमंत सिंह, मनीष चौबे, मानस रंजन और प्रीतम राज बंटी सहित अन्य कांग्रेसजन शामिल हैं।

कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि डॉ. सागर के नेतृत्व में जिले में विचार विभाग की गतिविधियां अधिक प्रभावी होंगी और संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

  • रिपोर्ट, तस्वीर: टिपु सुलतान
Share
  • Related Posts

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    सासाराम( रोहतास)। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) से होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने और आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर…

    Share

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘संविधान उत्सव-2026’ का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित