दूर पहाड़ तक बिना अतिरिक्त शुल्क पहुंच रही रसोई गैस/

मोहिनी : पर्वतीय इलाके में कोरोना योद्धा का कार्य

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। तेल कंपनियों के उत्पाद-निर्माण के आपूर्ति केेंद्र से दूरी के बढऩे के कारण कीमत बढ़ जाती हैं, मगरइंडियन आयल की रसोई गैस की वितरक एजेंसी मोहिनी इंटरप्राइजेज ने सौ किलोमीटर दूर तक चुटिया, नौहट्टा के कैमूर पठार की तलहटी तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के बावजूद हैंडलिंग (ढुलाई चार्ज) नहींले रही है। कोविड-19 महामारी के समय में बेशक मोहिनी इंटरप्राइजेज सही अर्थ में कोरोना योद्धा की भूमिका में है। इसके साथ ही रसोई गैस वितरक यह अग्रणी एजेंसी कोरोना काल के बावजूद स्मोकलेस विलेज (धुंआरहित गांव) बनाने के राष्ट्रीय दायित्व के प्रति कटिबद्ध है। यह पूरे बिहार की रसोई गैस वितरक एजेंसियों में एकमात्र पहल है। आयल कंपनी ने रसोई गैस के 14.2 किलो सिलेंडर की अगस्त माह की कीमत 693 रुपये निर्धारित कर रखी है। हाकर द्वारा इससे ज्यादा कीमत मांगने पर उपभोक्ता शिकायत कर सकते हैं, जिसके लिए मोहिनी इंटरप्राइजेज ने अपने कार्यालय और ढुलाई वाहन पर चार मोबाइल फोन नंबर प्रचारित कर रखे हैं।

पहाड़ी गांवों में धुंआमुक्त स्वस्थ जिंदगी बना रही उज्जवला :

मोहिनी इंटरप्राइजेज के संचालक निदेशक उदय शंकर ने सोनमाटीडाटकाम को बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सभी जाति और वर्ग के बीपीएल कार्डधारक परिवार की महिलाओं के लिए है, जिसका उद्देश्य वंचित परिवार की महिलाओं की जिंदगी को धुंआमुक्त बनाना है। लकड़ी के चूल्हे के बदले रसोई गैस का उपयोग भोजन के मनोनुकूल स्वाद और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद तो है ही, इससे श्रम-समय की बचत भी होती है, जिसका उपयोग श्रमिक महिलाएं अन्य कार्य के लिए कर सकती हैं। उदय शंकर के अनुसार, बेशक इसके पीछे व्यावसायिक विस्तार की बात है, मगर वास्तव में सोच यह भी है कि आवागमन के साधन की किल्लत के कारण पर्वतीय इलाके के गरीब, वंचित, आदिवासी परिवार की महिलाएं कोरोना काल में महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का लाभ अपने घर के दरवाजे के करीब उठा सकेें। दूर ग्रामीण, पहाड़ी इलाके में रसोई गैस पहुंचाकर हैंडलिंग चार्ज के नाम पर कोई छुपी कीमत नहीं ली जा रही है।

किसी के लिए भी एफटीएल : उदय शंकर

उदय शंकर ने बताया कि फ्री ट्रेड एलपीजी (एफटीएल) के तहत 05 किलो सिलेंडर में रसोई गैस मोहिनी इंटरप्राइजेज के कार्यालय परिसर में 24 घंटा, सातों दिन उपलब्ध कराया जा रहा है। शुद्ध वजन और सुरक्षित उपयोग की वजह से विद्यार्थियों, श्रमिकों, खानाबदोशों, ठेला-खोमचा वालों आदि के लिए यह अधिक उपयोगी है। इस गैस सिलेंडर को कोई भी, कभी भी बिना रसोई गैस कनेक्शन कार्डधारक भी खरीद सकता है।

रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज, कार्यालय प्रतिनिधि

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन