नहीं जागे तो सोनतट के शहर की हालत भी चेन्नई जैसी/ लायंस क्लब 1964 से समाजसेवा में सक्रिय

आरआई कांप्लेक्स में एसडीएम को दी गई विदाई

डालमियानगर (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। शहर के विभिन्न संस्थाओं की ओर से निवर्तमान अनुमंडलाधिकारी लाल ज्योतिनाथ शाहदेव को विदाई दी गई। रोहतास उद्योगसमूह परिसर (रोहतास इंडस्ट्रीज कांपलेक्स) के कार्यरत कर्मचारियों ने भी निवर्तमान अनुमंडलाधिकारी को फूल-माला, पुष्प-पत्रक (बुके) और अंगवस्त्र भेंट कर विदा किया। रोहतास उद्योगसमूह परिसर के प्रशासनिक कार्यालय (जेनरल आफिस) में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कांप्लेक्स के प्रभारी अधिकारी एआर वर्मा ने की। अपने संबोधन में लाल ज्योतिनाथ शाहदेव ने रोहतास उद्योगसमूह परिसर के भूखंडों पर निकट भविष्य में फिर से कारखानों के स्थापित होने की उम्मीद जताई और कहा कि डेहरी-डालमियानगर शहर के लोगों को बालू के अवैध खनन के प्रति सचेत होना चाहिए। बताया कि सोन नद से अवैध और अनियंत्रित खनन के कारण भविष्य में भरपूर और साफ पानी वाले इस शहर को भी चेन्नई जैसा पानी की किल्लत झेलनी पड़ सकती है। एआर वर्मा ने अपने संबोधन में रोहतास उद्योगसमूह परिसर के समापन होने के बावजूद इसके कर्मचारियों की ओर से कोराना काल में सामाजिक उत्तरदायित्व के मद्देनजर चलाए गए राहत कार्यों की जानकारी दी। आरंभ में पूर्व कर्मचारी गया प्रसाद शर्मा ने प्रशस्ति-वाचन किया। विदाई कार्यक्रम में प्रो. अजीत सिंह, पूर्व वरिष्ठ बैंक प्रबंधक रामनाथ सिंह, डालमियानगर थाना प्रभारी, अधिवक्ता विजयकुमार सिंह, बैरिस्टर सिंह, नगर पार्षद रितेश कुमार, आरटीआई कार्यकर्ता राजन कुमार, वरिष्ठ श्रमिक नेता गिरिजानंदन सिंह, नागेश्वर, उद्योगसमूह परिसर के कर्मचारियों सीआर घोष, मुद्रिका प्रसाद सिंह, महात्म दुबे, सुरेश प्रसाद सिंह, रविमोहन सिन्हा, भरत पांडेय, रंजन कुुमार, सुरेश कुमार सिंह, मनोज पांडेय, नौशाद खान, अनुज कुमार आदि शामिल थे।


सोन कला केेंद्र ने दी विदाई और किया स्वागत :

एक अन्य संवाद के अनुसार, सोन कला केेंद्र की ओर से संस्था के अध्यक्ष दयानिधि श्रीवास्तव की अगुआई में अनुमंडल कार्यालय में निवर्तमान अनुमंडलाधिकारी लाल ज्योतिनाथ शाहदेव को पुष्प-गुच्छ भेंटकर विदाई दी गई तो नए अनुमंडलाधिकारी सुनील कुमार सिंह का पुष्प-गुच्छ के साथ स्वागत किया गया।

रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज

लायंस क्लब आफ सासाराम ने किया छाता वितरण

सासाराम (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता। लायंस क्लब आफ सासाराम की ओर से के सदस्यों ने डेहरी-डालमियानगर इलाके में वंचित, असहाय लोगों के बीच लायंस ब्रांड छाता का वितरण किया गया। लायंस क्लब आफ सासाराम की छाता वितरण टोली में अरविंद भारती, समरेंद्र कुमार, संजय कुमार मिश्रा, अनिल कुमार, आनंद सिंह शामिल थे। लायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला 322-ए के पूर्व जिलापाल डा. एसपी वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि लायंस क्लब का घोषित ध्येय ही निस्वार्थ समाजसेवा है। लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जो 1964 से सासाराम और रोहतास जिला में समाजसेवा के कार्य में सक्रिय है। लायंस क्लब आफ सासाराम के अध्यक्ष रोहित वर्मा के अनुसार, कोरोना काल में लाकडाउन आरंभ होते ही असहायों, जरूरतमंदों के बीच खाद्य-सामग्री का वितरण जिला प्रशासन की निगरानी में लायंस क्लब की ओर से किया गया। सड़क पर स्थित चेकपोस्टों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं सरकारीकर्मियों के लिए लायंस क्लब ने चाय-नाश्ता और खाना की भी व्यवस्था की। मां ताराचंडी धाम में नि:शुल्क मधुमेह परीक्षण शिविर लगाया गया।

रिपोर्ट, तस्वीर : अर्जुन कुमार

Share
  • Related Posts

    मां महाशक्ति के दरबार में अनूठी आस्था का संगम, प्रतिमा निर्माण के लिए 2045 तक बुकिंग

    मन्नत पूरी होने पर मां की सेवा का संकल्प लेते हैं श्रद्धालु डेहरी -ऑन -सोन (रोहतास)- सोनमाटी ब्यूरो। बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड की ढोढा पंचायत के रेवार…

    Share

    सलवान पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव 2026 की धूम, ‘कहत कबीर’ और ‘पुतलियों के पार’ ने दिया मानवीय मूल्यों का संदेश

    गुरुग्राम। सलवान पब्लिक स्कूल, गुरुग्राम में 10 अक्टूबर को वार्षिकोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ‘सुनो भाई साधो’ की केंद्रीय विषयवस्तु पर आधारित इस सांस्कृतिक समारोह में भारतीय संत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    रोडीज की टीम को सासाराम का अपनापन, बिहारी सत्तू और मां ताराचंडी के छायाचित्र से किया स्वागत

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    वंदे मातरम् भारत की आत्मा का गान है, केवल गीत नहीं : डॉ. चरण सिंह केदारखंडी

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    दीपावली को लेकर प्रशासन सतर्क, डेहरी में पटाखा दुकानों का औचक निरीक्षण

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक

    केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेंगे रेलकर्मी आंदोलन की तैयारी हेतु विजयवाड़ा में नवंबर में होगी राष्ट्रीय बैठक