सामाजिक विकास में पुस्तक की अहम भूमिका

लोकार्पण समारोह में साहित्यकारों का जुटान, अजब-गजब आदमी व चिनगारी का विमोचन

हसपुरा (औरंगबाद) : आईटीआई हसपुरा के प्रांगण में साहित्यकार प्रो. अलखदेव प्रसाद अचल द्वारा लिखित पुस्तक ‘अजब-गजब आदमी’ मगही संग्रह व ‘चिनगारी’ हिंदी लघु कथा संग्रह का विमोचन किया गया। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी, साहित्यकार पवन तनय, सत्येंद्र कुमार, संचालन शम्भु शरण सत्यार्थी ने किया।
स्वागत भाषण में प्रो. अलखदेव प्रसाद अचल ने साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया। कहा कि पुस्तक  जीवन के लिए  हैं।  पुस्तके समाज हेतु कितना सफल हैं, इसका निर्णय तो पाठक ही करेंगे। मनुष्य हेतु जीवन महत्वपूर्ण है।
अरवल विधायक रविन्द्र सिंह, जनशिक्षा अभियान से जुड़े साहित्यकार गालिब खान, डॉ. गजेंद्र शर्मा, अनीश अंकुर, प्रो. राम सकल राम बिंद, संतोष शहर, बिरेन्द्र प्रसाद, सेराजुद्दीन खान ने कहा कि पुस्तकें लिखकर समाज को  प्रेरित करने का प्रयास सराहनीय है।  पुस्तक किसी भाषा मे लिखे जाएं परंतु उसका उद्देश्य यह होना चाहिए कि पाठक पढ़े तो उसमें ऊंच-नीच, अमीरी-गरीबी, छुआ-छूत ,जात-पात से ऊपर जीवन जीने की प्रेरणा मिल सके।स्थिति ऐसी हो गयी है कि जनप्रतिनिधि बिकने लगे हैं।ऐसे में लोकतंत्र की रक्षा करना गंभीर समस्या है।
रंगकर्मी आफताब राणा, उपप्रमुख अनिल आर्य, जिला पार्षद दिनेश कुशवाहा, पूर्व प्रमुख लाल बाबू सिंह यादव, शिक्षक हरि प्रसाद, सर्वेश सिंह, विजय अकेला, विजय सैनी, राजेश विचारक, कामाख्या नारायण सिंह, चदेश पटेल, नागेश्वर यादव, देवनारायण सिंह,बंगाली सिंह, महेंद्र सिंह, एकबालअख्तर दिल, शिक्षक महावीर प्रसाद, जनार्दन मिश्र जलज, कमलेश सिंह, दिनेश विश्वकर्मा, रामजीत राम, रणधीर कुमार, अरुण गुप्ता उपस्थित थे।
– शम्भु शरण सत्यार्थी
Share
  • Related Posts

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने और त्योहारों के मौसम में इसकी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सरकार…

    Share

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय “प्रयोगशाला कौशल एवं उद्यमिता: मृदा, पशु एवं मानव स्वास्थ्य के लिए वन हेल्थ दृष्टिकोण” विषयक व्यावहारिक…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर