भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने आयोजित किया विशाल अभिनंदन समारोह 

National Journalists Federation of India

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश)-सोनमाटी संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ जनपद प्रयागराज की तहसील इकाई मेजा द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह पर कुल 151 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। 

      तहसील के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र की अध्यक्षता में हुए। इस विशाल अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ केपी श्रीवास्तव ने 80 प्रतिभाओं को अभिनंदन पत्र प्रदान किया और संगठन की ओर से 21 अति विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 50 ऐसे नवोदित पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और वे निरंतर  अपनी  निर्लिप्त सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के जनपद प्रयागराज के जिला संगठन सचिव चंद्रभान सिंह यादव के विद्यालय श्यामा देवी इंटर कॉलेज भसुंदर में आयोजित इस अभिनंदन समारोह में कवि सम्मेलन भी संपन्न हुआ। जिसमें डॉ वीरेंद्र सिंह कुसुमाकर डॉ राजेंद्र शुक्ल प्रयागराज  एवं डॉ गीता पांडेय अपराजिता रायबरेली ने  अपनी काव्य प्रतिभा से श्रोताओं का मन मोह लिया। इसी क्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा संगीतमय सरस्वती वंदना एवं भावपूर्ण स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया।

समारोह में प्रयागराज जनपद की सभी तहसीलों के महासंघ के सदस्य व पदाधिकारी तथा प्रतापगढ़ कौशांबी मिर्जापुर भदोही जनपदों के भी सम्मानित पत्रकार बंधु एवं समाजसेवी उपस्थित रहे आयोजन की विशिष्टता यह थी कि यह 5 घंटे से अधिक 500 दर्शकों और श्रोताओं को बांधे रखा तहसील इकाई द्वारा आयोजित इस अलौकिक आयोजन में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनेश्वर मिश्र, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी पवनेश पवन, उत्तर प्रदेश इकाई के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभा शंकर ओझा, प्रांतीय प्रभारी सच्चिदानंद मिश्र, प्रांतीय कोषाध्यक्ष हौसला प्रसाद सिंह, पटेल प्रांतीय सामाजिक प्रकोष्ठ प्रभारी हरिशंकर पटेल, जिला अध्यक्ष प्रयागराज रमाकांत त्रिपाठी, जिला मुख्य महासचिव मुनेश कुमार मिश्र, जिला महासचिव कमलेश सिंह, संगठन सचिव प्रदीप सिंह, मीडिया प्रभारी डॉ राम जी प्रजापति, जिला कार्यकारिणी के कई सम्मानित सदस्यों सहित कोरांव करछना  मेजा एवं बारा तहसील के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। तहसील के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी एवं महासचिव जयेश पटेल ने अपने सभी साथियों सहित शपथ ली।

(रिपोर्ट, तस्वीर : डा. भगवान प्रसाद उपाध्याय)

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (जीएनएसयू) एवं नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) को गुरुवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान