रोहतास जिले के मौडीहां निवासी को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक

Sushil Upadhaya

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-विशेष प्रतिनिधि। सीमा सुरक्षा बल 7 बटालियन में कार्यरत रोहतास जिले के मौडीहां निवासी सुशील उपाध्याय को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। 2018 में राष्ट्रपति द्वारा घोषित इस पुरस्कार को कोलकाता के एक विशेष अलंकरण समारोह में सीमा सुरक्षा बल के अतिरिक्त महानिदेशक राजविंदर सिंह भट्टी ने मेडल प्रदान किया। यह पुरस्कार 20 साल से उपर आउटस्टैंडिंग व अति कठिन परिस्थितियों में सर्विस के लिए दिया जाता है।

बताया जाता है कि सुशील उपाध्याय छह कमेंडेशन कार्ड व एक गोल्डन कमेंडेशन कार्ड से सुसज्जित हैं। कोरोना के कारण अलंकरण समारोह को स्थगित कर दिया गया था। जिसे जोनल कमांड स्थल पर विशेष समारोह आयोजित कर दिया गया। साल 1965 में जन्मे सुशील उपाध्याय ने अपनी पढ़ाई गांव में रहकर की थी। आज भी गांव से इन्हें बहुत लगाव है। प्रतिवर्ष छुटियों में गांव जरूर आते हैं। आज भी गांव के व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ कर युवाओं को मार्गदर्शन करते रहते हैं।

( रिपोर्ट, तस्वीर : गोंविदा मिश्रा )

Share
  • Related Posts

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र केवल देवी की आराधना का पर्व नहीं, बल्कि नारी की गरिमा, समानता और स्वतंत्रता पर आत्ममंथन का अवसर भी है। माँ दुर्गा की शक्ति के प्रति हमारी श्रद्धा तभी…

    Share

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष 17 अक्टूबर को ‘अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस’ मनाया जाता है। इसका उद्देश्य गरीबी के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और गरीबी-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रयासों…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    नवरात्र : देवी की आराधना से नारी के सम्मान तक

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    गरीबी का दंश : विकास के दावों के बीच संघर्षरत जीवन

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    पटना में महिला किसान दिवस पर महिला सशक्तीकरण का संदेश, बिहार-झारखंड की नवाचारी महिला किसान सम्मानित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    सासाराम के धनकाढ़ा में किशोरियों के बीच 50 एमएचएम किट वितरित

    दुर्गापूजा पर डेहरी-ऑन-सोन में भारी वाहनों के परिचालन पर रोक, 17 से 22 अक्टूबर तक लागू रहेगा आदेश

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित

    इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन 2026 में भागीदारी को लेकर जीएनएसयू में कार्यशाला आयोजित