जीएनएसयू में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन

Dehri-on-Sone Gopal Narayan Singh University, Jamuhar

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के देव मंगल सभागार में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार संपन्न हो गया। नारायण भेषज संस्थान एवं भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में फार्मेसी के क्षेत्र में पठन-पाठन एवं शोध विषय पर आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए हुए विद्वान शिक्षकों एवं प्रशिक्षणार्थी छात्रों के बीच गुणवत्ता पूर्ण जानकारी के आदान प्रदान एवं फार्मेसी के क्षेत्र में भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने के संकल्पों के साथ आयोजन का समापन किया गया। इस आयोजन में बिहार के अलावे झारखंड ,उत्तर प्रदेश, पंजाब ,पश्चिम बंगाल ,जम्मू कश्मीर आदि प्रांतों से आए हुए फार्मेसी विद्वानों ने विभिन्न विषयों पर आयोजित कई सत्रों में छात्र छात्राओं को लाभान्वित किया। कार्यक्रम के समापन में इस सफल आयोजन के लिए आए हुए अतिथियों ने आयोजकों के प्रति आभार प्रकट किया तथा गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय परिसर की भूरी भूरी प्रशंसा की।

आयोजन में शोभित विश्वविद्यालय सहारनपुर के कुलपति प्रोफेसर रंजीत सिंह, वाराणसी रिसर्च संस्थान के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर ओ पी तिवारी, बाबू बनारसी दास आईआईटी, लखनऊ के निदेशक प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार सर्राफ ,फरीदकोट विश्वविद्यालय स्वास्थ्य संस्थान के संयुक्त निदेशक डॉ प्रवीण बंसल, फरीदकोट विश्वविद्यालय के डीन फैकल्टी ऑफ़ फार्मेसी प्रोफेसर विनय चावला, सीएसआईआर इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ केमिकल बायोलॉजी, कोलकाता के वैज्ञानिक डॉ अमित कुमार श्रीवास्तव ,महावीर कैंसर संस्थान एवं रिसर्च सेंटर पटना के वरीय वैज्ञानिक डॉ अरुण कुमार, फार्मेसी संस्थान ,गोंडा के प्राचार्य प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा समेत कई विद्वानों ने विभिन्न विषयों पर दो दिनों तक यहां उपस्थित फार्मेसी के छात्र छात्राओं को अपने विद्वतापूर्ण व्याख्यानों से लाभान्वित किया।

Gopal Narayan Singh University

आयोजन समिति के संयोजक एवं नारायण फार्मेसी संस्थान के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार, उप प्राचार्य भुनेश्वर दत्त त्रिपाठी, प्रोफेसर डॉ ललितेश्वर प्रताप सिंह ,डॉ महेंद्र यादव सहायक प्राध्यापक ,मिस्टर संजीव कुमार कर सह प्राध्यापक, मिस्टर वेदांत कुमार प्रजापति सहायक प्राध्यापक, मिस्टर राजेश वर्मा सह प्राध्यापक, मिस्टर विकास कुमार सहायक प्राध्यापक, मिस्टर अतुल कुमार शुक्ला सहायक प्राध्यापक, श्रीमती रुचि सिंह सहायक प्राध्यापक, मिस्टर राज राजेश्वर सहायक प्राध्यापक ,मिसेज श्रृष्ठी तिवारी सहायक प्राध्यापक ,मिस्टर शशि रंजन सिंह सहायक प्राध्यापक, मिस्टर गरिमा त्रिपाठी, मिस्टर संकुल कुमार, मिस्टर रवि यादव एवं रानी कुमारी सभी सहायक प्राध्यापक इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन किए।

(रिपोर्ट, तस्वीर :भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    ♦️ पटना के जदयू कार्यालय में सुशासन दिवस पर अनूठी सैंड आर्ट का प्रदर्शन, 12 घंटे की मेहनत से तैयार हुई 20 फीट लंबी कलाकृति, संजय झा और निशांत कुमार…

    Share

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    ♦️ सुधा के मखाना खीर और रबड़ी उत्पाद लॉन्च, राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से तीन पशुपालक सम्मानित पटना। राजधानी पटना के बापू सभागार में 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त