स्वरोजगार एवं कर्तव्यपरायणता का एहसास कराता है कृषि: कुलाधिपति

GNSU-DEHRI-ON-SONE

डेहरी-आन-सोन-विशेष संवाददाता।  गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय,जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के नव आगंतुक कृषि स्नातक छात्र छात्राओं के लिए आज से पांच दिवसीय दीक्षारंंभ का आगाज़ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत सभा में उपस्थित अतिथी गण के स्वागत एवं दीप प्रज्ज्वलन से की गई। सर्वप्रथम संस्थान के निदेशक डाॅ ए पी सिंह ने सभा मे उपस्थित सभी अतिथी एंव नव आगंतुक छात्रों के लिए स्वागत बोधन किया।

विश्वविद्यालय के उपकुलपति डाॅ जगदीश सिंह ने कार्यक्रम के पीछे निहित कारण को उजागर किया। इस कड़ी में विश्व विद्यालय के कुलपति प्रोफेसर महेंद्र कुमार सिंह ने कृषि स्नातक छात्रों को प्रोत्साहित किया और उनकी उपयोगिता पर अपने विचारों को साझा किया। तत्पश्चात गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने बड़े ही सहजता से छात्रों को बरगद के बीज का उदाहरण देकर बड़ी दूर की सोच रखने की सलाह दी। अंततः सभा में उपस्थित सभाजनों को संस्थान के सहायक निदेशक डॉ प्रशांत बिसेन ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर डॉ आर एस जायसवाल कुलसचिव, डाॅ कुमार आलोक प्रताप परीक्षा नियंत्रक, मिथिलेश कुमार सह कुलसचिव, सुदीप कुमार सिंह शैक्षणिक निदेशक एवं नारायण कृषि विज्ञान संस्थान के सह प्राध्यापकों डॉ० संदीप कुमार मौर्य, डॉ० सक्सेना रवि प्रकाश, डॉ० सुधीर यादव, डॉ० कुमारी ज्योति, डॉ० ए०के० सिंह, डॉ० के०के० मिश्रा, डॉ० नितेश, डॉ० विकास सिंह, डॉ० अंकिता राव, डॉ० नीलम मौर्या, डॉ० त्रिषा सिन्हा, डॉ० आशुतोष कुमार, प्रशांत चौरसिया, थीरू नारायणन, सुमित पाल ने अपनी विशेष उपस्थित प्रदान की। कार्यक्रम का कुशल संचालन सह प्राध्यापिका डॉ०अनिकेता होरो ने किया ।

(रिपोर्ट, तस्वीर :भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’