बिहार के ऋषभ ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा दूसरा अर्धशतक

पटना (सोनमाटी समाचार नेटवर्क)।  बिहार के स्टार क्रिकेटर ऋषभ राज ने रणजी ट्रॉफी के लगातार दो मैचों में अर्धशतक जमा कर अपने आलोचकों का करारा जवाब दिया है। पटना के ऊर्जा स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ऋषभ ने 65 रनों की शानदार पारी खेली है।

Rishabh Raj
ऋषभ राज

ऋषभ ने अपने डेब्यू मैच में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 52 रन की पारी खेली थी, वहीं आज अपने दूसरे मैच में भी अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 110 गेंदों में दस चौकों की मदद से 65 रन बनाये।
हालांकि इस वर्ष मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 मुकाबले में उनका बल्ला नहीं चला तो आलोचकों ने कई तरह के सवाल खड़े कर दिए, लेकिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के चयनकर्ताओं ने उन पर विश्वास बनाये रखा और बिहार रणजी ट्रॉफी की टीम में उन्हें जगह मिली। ऋषभ राज ने अर्धशतकीय पारी खेल कर अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। साथ ही चयनकर्ताओं की उम्मीद पर भी खड़े उतरे।

ऋषभ राज ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत पटना जिला में घरेलू क्रिकेट खेल कर की है। पटना जिला क्रिकेट लीग से लेकर बीसीए द्वारा आयोजित होने वाले हेमन ट्रॉफी टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय की ओर से भी खेला है। वर्तमान समय में वे अरवल जिला की ओर से खेल रहे हैं।

(रिपोर्ट, तस्वीरः अक्षय आनंद)

Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला