प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह में झूमे लोग

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-सोनमाटी संवाददाता।  डेहरी प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह का आयोजन  रविवार को एनिकट स्थित महादेव कैफे एंड रेस्टोरेंट में आयोजित कर पत्रकारों ने अबीर गुलाल लगा आपस में धमाल मचाया। कार्यक्रम की शुरुआत सुर ताल के साथ की गई। इसके पहले सदस्यों ने महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके लिए समृद्धि और कुशलता की कामना की।
इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने होली की शुभकामना देते हुए कहा कि होली सभी व्यक्ति के दिल में एक आनंद और जीवन का ऊर्जा भरती है।
होली गीत की धुन पर होली मिलन के दौरान झूमते हुए नजर आए पत्रकारों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। भोजपुरी गानों के साथ पकोड़े, मिष्ठान और मिश्राम्बुका का भी लुफ्त उठाया।
इस मौके पर प्रेस क्लब के संरक्षक उपेंद्र मिश्रा, जगनारायण पांडे, चंद्रगुप्त मेहरा मौजूद रहे। संरक्षकों ने पत्रकारों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली प्रेम, उत्साह व भाईचारे का प्रतीक त्यौहार है। इस त्यौहार को सभी मतभेद भुलाकर मनाना चाहिए।
इस अवसर पर मदन कुमार,रामावतार चौधरी, प्रेम पाठक, ओम प्रकाश सिंह, अनिल कुमार, विकास चंदन, मनजीत कुमार सिंह, संतोष सिंह, राघवेंद्र सिंह, योगी जी, रविंद्र कुमार, निशांत राज, अनिल कुमार सिंह के अलावा धीरज चौधरी व अन्य मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    हेडिंग:कुशलाही में वैज्ञानिक मत्स्य पालन पर जागरूकता कार्यक्रम, किसानों को दी गई उन्नत तकनीकों की जानकारी सबहेडिंग:आईसीएआर-आरसीईआर पटना के वैज्ञानिकों ने तालाब प्रबंधन, मत्स्य स्वास्थ्य संरक्षण और रोग नियंत्रण पर…

    Share

    डब्ल्यूजेएआई ने झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

    पटना/रांची। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झारखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डब्ल्यूजेएआई ने झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

    करोड़ों के लिए कौड़ियों की लड़ाई

    डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव

    डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव

    मधुरेंद्र कुमार को AIU हॉलीवुड ने दी मानद डॉक्टरेट, रेत कला को मिला वैश्विक सम्मान

    मधुरेंद्र कुमार को AIU हॉलीवुड ने दी मानद डॉक्टरेट, रेत कला को मिला वैश्विक सम्मान

    weekly_Epaper

    weekly_Epaper