त्योहारों को शांतिपूर्ण मनाने की अपील किया गया

दाउदनगर में शांति समिति की बैठक

दाउदनगर (औरंगाबाद)- कार्यालय प्रतिनिधि। चेहल्लुम एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक थाना में आयोजित की गई। बैठक में का संचालन थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने किया। दोनों त्योहारों को मनाए जाने पर चर्चा की गई। थानाध्यक्ष ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहारों को मनाने की अपील की। बताया गया कि 26 अगस्त को चेहल्लुम का जुलूस निकाला जाएगा। उसी दिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी है। मीर साहब मुहर्रम कमिटी के खलीफा द्वारा बताया गया कि चेहल्लुम का जुलूस बाजार में नहीं लाया जाएगा, बल्कि पुराना शहर इलाके में ही जुलूस घूमेगा। इसके टाइमिंग को लेकर भी चर्चा की गई। इस निर्णय के लिए शांति समिति के सदस्यों द्वारा मुहर्रम कमेटी के खलीफाओं को सम्मानित भी किया गया। हनुमान मंदिर कमिटी के पूजा व्यवस्थापक प्रमुख पप्पू गुप्ता द्वारा बताया गया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्री राम मंदिर से लेकर हनुमान मंदिर तक सजावट किया जाना है। विभिन्न मंदिरों एवं ठाकुरबाड़ियों में आस्था व परंपरा पूर्वक श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि त्योहारों को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध किया जा रहा है। पुलिस द्वारा गश्ती भी की जाएगी। गणेश चतुर्थी एवं गणेश पूजा को लेकर भी चर्चा की गई। इसके बारे में बताया गया कि आगे फिर शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। मौके परमौके पर बीडीओ मो. जफर इमाम,  सीओ शैलेंद्र कुमार यादव,  सिटी मैनेजर विनय प्रकाश भी उपस्थित रहे। भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी,  सुरेंद्र यादव, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, आशुतोष पटेल, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद सिंह, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुखलाल प्रसाद, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, राधारमण पुरी,  वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कृष्णा केसरी, प्रिंस कुमार,  भाकपा माले नेता अनवर हुसैन, माले प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान,  पिंटू सिंह,  समाजसेवी सफदर हयात, अनवर फहीम, चंदन कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास )। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के नारायण स्कूल ऑफ लॉ में 12 अगस्त 2026 को पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    पटना। हरियाली अमावस्या के अवसर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित संसाधनों के संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    नारायण स्कूल ऑफ लॉ में पैरा-लीगल वालंटियर्स का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    हरियाली अमावस्या पर कृषि अनुसंधान परिसर में पौधरोपण अभियान, 64 फलदार एवं बहुउद्देशीय पौधे लगाए

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    रेडिया शरीफ दरगाह में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल, दो दिवसीय उर्स मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान