सात सूत्री मांगो को लेकर किया प्रदर्शन

सात सूत्री मांग

दाउदनगर (औरंगाबाद)- कार्यालय प्रतिनिधि। सात सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा व भाकपा माले के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन दिया गया।  धरना को संबोधित करते हुए माले राज्य कमिटी सदस्य अनवर हुसैन, खेग्रामस प्रखंड सचिव सह पूर्व मुख्य पार्षद धर्मेंद्र कुमार, पूर्व जिला सचिव राजकुमार भगत, टाउन सचिव बिरजू चौधरी,  सुदामा सिंह, किसान महासभा के जिला सचिव कामता प्रसाद यादव, फूला देवी समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जाति आधारित गणना व आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण से निकले आंकड़े के आधार पर घोषणा किया गया था कि छह हजार से कम आमदनी वाले 34 प्रतिशत परिवार की महिलाओं को लघु उद्यमी योजना के तहत दो लाख दिए जाएंगे, लेकिन यह आज तक पूरा नहीं हो पाया। धरना के माध्यम से दो सौ से कम आमदनी वाले सभी गरीब परिवार की महिलाओं को आय प्रमाण पत्र निर्गत कर लघु उद्यमी योजना के तहत दो लाख सहायता राशि देने,  इन्हें 72 हजार का वार्षिक आय प्रमाण पत्र निर्गत करने,  सभी भूमिहीन परिवारों को पांच डिसमिल जमीन बंदोबस्त करने,  आवासविहीन गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान आवंटित करने,  मालिक गैरमजरूआ व आम गैर मजरुआ बिहार सरकार की जमीन पर लगभग एक सो वर्षों से बसे सभी गरीब परिवारों को वासगीत पर्चा देने,  सभी वृद्धाश,  विधवा,  दिव्यांग सामाजिक पेंशनधारियों को चार हजार रुपए पेंशन लागू करने,  राशन कार्ड के केवाईसी के समय परिवार के सदस्यों के कटे नाम को जोड़कर राशन जारी किए जाने की मांग की गई। बीडीओ जफर इमाम ने बारिश के दौरान नहीं धरना स्थल पर पहुंचकर ज्ञापन लिया। मौके पर माले नेता पिंटू सिंह,  संजय राम, राजेश राम, लक्ष्मी मेहता, देवमतिया देवी, रामप्रवेश पासवान,  दूधेश्वर मेहता,  अलकारी देवी, बसंती देवी, चंद्रदेव राम, राम नाथ ठाकुर, लक्ष्मण भुंईया आदि उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    ♦️ पटना के जदयू कार्यालय में सुशासन दिवस पर अनूठी सैंड आर्ट का प्रदर्शन, 12 घंटे की मेहनत से तैयार हुई 20 फीट लंबी कलाकृति, संजय झा और निशांत कुमार…

    Share

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    ♦️ सुधा के मखाना खीर और रबड़ी उत्पाद लॉन्च, राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार से तीन पशुपालक सम्मानित पटना। राजधानी पटना के बापू सभागार में 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में गुड क्लिनिकल प्रैक्टिस एवं रिसर्च मेथडोलॉजी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    एनएमसीएच में ‘मेटामोरफोसिस 4.0’ का भव्य आगाज, 12 मेडिकल कॉलेजों के 300 विद्यार्थी ले रहे हिस्सा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 को लेकर प्रशासन ने तेज की तैयारी, 2322 आवेदन प्राप्त