अनुश्रवण समिति की बैठक में राशन वितरण की समीक्षा

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि।  अनुमंडल सभागार में अनुश्रवण समिति की बैठक  शुक्रवार को एसडीएम सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई।  जिसमें राशन कार्ड बनाने व राशन के सुचारु रूप से वितरण को लेकर चर्चा किया गया। एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र में एक लाख 2175 राशन कार्ड में से 8218 कार्ड पर तीन माह से उठाव नहीं हो रहा है। इस कारण उक्त राशनकार्ड धारक के संदर्भ में यह माना जाएगा कि ये योग्य लाभुक नहीं हैं और इन्हें राशन की आवश्यकता नहीं है। ऐसे लोगों का कार्ड विलोपित किया जाएगा। सभी राशन कार्ड के चार लाख 65 हजार लाभुकों में से 99 प्रतिशत लोगो का आधार कार्ड से लिंक हो गया है। राज्य में डेहरी अनुमंडल ने आधार लिंक में उत्कृष्ट कार्य किया है।

31 जुलाई तक राशन कार्ड बनाने के लिए 31 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे, जिन्हें निष्पादित कर दिया गया है। अभी तक छह जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की अनुज्ञप्ति राशन कम देने और गोदाम में रोशनी नहीं रहने के कारण रद्द की गई है। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष नथुनी पासवान, अरुण कुमार समेत कई लोगों ने नया राशन कार्ड बनाने और जन वितरण प्रणाली दुकान का सतत अनुश्रवण करने का अनुरोध किया। बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रिंस कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डेहरी खुशबू कुमारी, तिलौथू नूर आलम, प्रखंड प्रमुख तिलौथू कामता सिंह, जिला पार्षद अकोढीगोला सीमा सिंह, रितेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Share
  • Related Posts

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। राष्ट्रीय सवर्ण कल्याण मोर्चा की ओर से बुधवार को नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में प्रेस वार्ता आयोजित कर 15 मार्च को ‘जन चेतना रैली’ निकालने…

    Share

    पटना के कृषि अनुसंधान परिसर में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में “प्रयोगशाला कौशल एवं उद्यमिता पर व्यवहारिक प्रशिक्षण: वन हेल्थ दृष्टिकोण” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ डेहरी में 15 मार्च को निकलेगी ‘जन चेतना रैली’

    पटना के कृषि अनुसंधान परिसर में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    पटना के कृषि अनुसंधान परिसर में ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    डेहरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम, बेटियों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

    डेहरी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम, बेटियों को अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक

    चैंबर ऑफ कॉमर्स रोहतास के सेक्रेटरी बने अमित कुमार ‘आर्या’, व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प

    चैंबर ऑफ कॉमर्स रोहतास के सेक्रेटरी बने अमित कुमार ‘आर्या’, व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प

    मानवाधिकारों की समझ बढ़ाने के लिए एनएचआरसी का ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

    मानवाधिकारों की समझ बढ़ाने के लिए एनएचआरसी का ऑनलाइन इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू