पुलिस ने किया युवती हत्याकांड का उद्वेदन, आरोपी गिरफ्तार

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। अनुमंडल के ओबरा प्रखंड मुख्यालय में विगत 31 अगस्त को जहर खाने से एक युवती की मृत्यु हो गई थी। एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने बताया कि इस मामले का उद्वेदन कर लिया गया है तथा इसमें एक युवक को गिरफ्तार किया गया है उन्होंने बताया कि युवती ने इलाज के दरमियान औरंगाबाद सदर अस्पताल में उसी रात दम तोड़ दिया था। उसके बाद उसके पिता प्रेम कुमार सोनी द्वारा ओबरा थाना में एक कांड दर्ज कराया गया था। पुलिस ने कांड दर्ज करने के बाद उसका अनुसंधान आरंभ किया। सीसी टीवी फुटेज एवं अनुसंधान के क्रम में पुलिस को ज्ञात हुआ कि युवती को जहर देकर हत्या की गई है। इस संबंध में पुलिस ने ओबरा निवासी सागर कुमार विश्वकर्मा उर्फ राजा उर्फ गोलू कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उन्होंने बयान में अपना जुर्म स्वीकार किया। एसडीपीओ ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है आगे इस कांड का अनुसंधान किया जा रहा है।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती