आरपीएफ ने 12.6 लीटर शराब के साथ दो शराब माफिया को किया गिरफ्तार

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। प्रभारी निरीक्षक रामविलास राम के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी-आन-सोन के द्वारा ट्रेन में एसीपी की घटनाओं के मद्देनजर करवंदिया-पहलेजा सेक्शन के बीच गुप्त निगरानी कर रहे थे। इस दौरान रेलवे किलोमीटर संख्या 562/30 के पास गाड़ी संख्या 14262 डाउन में एसीपी कर शराब उतारते हुए दो व्यक्तियों राहुल कुमार, उम्र 37 वर्ष पिता स्वर्गीय भोला प्रसाद एवं चंदन कुमार उम्र 21 वर्ष, पिता दशरथ प्रसाद, दोनों नासरीगंज निवासी वार्ड नंबर-05, नासरीगंज थाना रोहतास, को गिरफ्तार किया जिसे आवश्यक कार्रवाई करते हुए बरामद शराब की कुल मात्रा 12 लीटर 600 मिलीलीटर को जब्ती सूची तैयार कर मौके पर जब्त किया गया एवं मौके की समस्त विधिक कार्यवाही उपरांत गिरफ्तार दोनों अभियुक्त राहुल कुमार व चंदन कुमार एवं जब्त शराब को अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु मुफस्सिल थाना पहलेजा को सुपुर्द किया गया।
इस निगरानी दाल में उप निरीक्षक मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार दास, प्रधान आरक्षी एच के पासवान, आरक्षी सम्मी कुमार, अभिमन्यु सिंह एवं आर के भारती थे।

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट निरीक्षक राम बिलास राम ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक/रेलवे सुरक्षा बल/डेहरी-आन-सोन के नेतृत्व में अधिकारी व स्टाफ साथ डॉग स्क्वायड/आरपीएफ डीडीयू के द्वारा डेहरी-आन-सोन स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों, प्रतीक्षालय एवं गाड़ी संख्या- 03359, ट12801 एवं 02397 में सघन गश्त चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के क्रम में सब कुछ सामान्य पाया गया।

Share
  • Related Posts

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार के स्थानांतरण के बाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न