जीएनएसयू में आयोजित होगा दो दिवसीय कार्यशाला, निबंधन के लिए जारी किया मोबाइल नंबर

आईआईटी मंडी, हिमाचल प्रदेश एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय स्टार्टअप कार्यशाला

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। आईआईटी मंडी, हिमाचल प्रदेश एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दो दिवसीय स्टार्टअप कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नितीश मिश्रा शिरकत करेंगे। उद्योग मंत्री कार्यक्रम के आखिरी दिन 19 सितंबर को कार्यक्रम में शामिल होंगे और जिले में पूर्व से स्टार्टअप एवं नव व्यवसाय से जुड़े लोगों को सम्मानित भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस कार्यक्रम को लेकर आसपास के क्षेत्र में काफी उत्साह है और इसके लिए अब तक लगभग तीन दर्जन लोगों ने भाग लेने के लिए निबंधन कर लिया है।इस कार्यक्रम में आईआईटी मंडी, हिमाचल प्रदेश से आने वाले विशेषज्ञ कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागियों को उद्यमी के विकास हेतु नए-नए आयाम की संरचना से अवगत कराएंगे साथ ही इस प्रकार के कार्य में लगे लोगों को जो भी समस्याएं आ रही हैं उसको दूर करने के लिए भी बहुमूल्य सुझाव प्रदान करेंगे। इस बाबत जिला उद्योग केंद्र रोहतास के जिला प्रबंधक आशीष रंजन ने गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में आज एक आवश्यक तैयारी बैठक की जिसमें कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। इस बैठक में श्री रंजन के अलावे कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक मोनिका सिंह, सूचना एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अरुणवा डे, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजेश डे एवं आयोजन समिति में भूमिका निभा रहे प्रबंधन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. शर्मा भी उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोनिका सिंह ने बताया कि निबंधन के लिए मोबाइल नंबर 9874472543 जारी किया गया है इस मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से सारी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र के नए उद्यमियों एवं इस कार्य में लगे लोगों को काफी लाभ होगा एवं उनका उत्साहवर्धन होगा।

Share
  • Related Posts

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    पटना। बिहार के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने एक और वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। जन-जागरूकता पर…

    Share

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    सासाराम (रोहतास)। रोहतास जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल गुप्ताधाम में एक माह तक चलने वाले श्रावणी मेले का शुभारंभ गुरुवार को जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने किया।…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    सोनमाटी_ ईपेपर_ प्रेमचंद जयंती

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का नाम, नीतीश कुमार ने किया सम्मानित

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    गुप्ताधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के साथ नई सुविधाओं की व्यवस्था

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय में 42 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर का स्वागत

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    निजी विद्यालयों की जांच में पारदर्शिता और आरटीई के प्रभावी क्रियान्वयन पर बनी सहमति

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती

    डेहरी में 5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ जी महाराज की 34वीं जयंती