फसल विविधीकरण पर कृषक वैज्ञानिक संवाद एवं प्रक्षेत्र भ्रमण

पटना/बेतिया – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना एवं कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को बेतिया जिले के नौतन प्रखंड स्थित बैकुंठवा ग्राम में फसल विविधीकरण पर पायलट परियोजना अंतर्गत “कृषक वैज्ञानिक परस्पर संवाद कार्यक्रम” का आयोजन किया गया जिसमे बैकुंठवा तथा आस-पास के गांव से लगभग 40 किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों ने कृषि से जुड़ी किसानों की समस्याओं के निवारण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी। परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए मक्का, अरहर, सोयबीन तथा रागी के फसलों की उन्नत खेती, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा फसल की देखभाल एवं रखरखाव आदि जैसी सस्य क्रियाओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. अकरम अहमद ने उक्त फसलों में जल प्रबन्धन के तकनीकों को विस्तारपूर्वक समझाया।

वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खेतों के मेड़ पर वृक्ष लगाने तथा उनके प्रबंधन के बारे मे जानकारी दी। तत्पश्चात् वैज्ञानिकों ने प्रत्यक्षण प्रक्षेत्र का भ्रमण किया तथा किसानों की समस्याओं का निवारण किया। यह कार्यक्रम भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ.  अनुप दास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया तथा इसके आयोजन् मे कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक प्रताप सिंह का मत्वपूर्ण योगदान रहा। इस कार्यक्रम मे गांव के किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया जिनमें प्रगतिशील किसान गोपाल प्रसाद, शिव प्रसाद आदि की अहम भूमिका रही।

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। आपसी समझौते से विवादों के समाधान और पक्षकारों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से शनिवार को डेहरी व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया…

    Share

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास में दहेज हत्या से जुड़े एक पुराने मामले ने पुलिस की जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बालरती बिगहा…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    राष्ट्रीय लोक अदालत में 452 मामलों का निष्पादन, 1.57 करोड़ से अधिक का समझौता

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    12 साल पहले मृत बताई गई महिला जिंदा मिली, पुलिस जांच पर उठे गंभीर सवाल

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    अंकोढ़ीगोला में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को दी कानूनी जानकारी

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी का समापन, शोध और नवाचार पर हुआ मंथन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    रोहतास में एयरपोर्ट की कवायद तेज, सबर‍ाबाद में डीएम ने परखी जमीन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन

    विधायक सोनू सिंह ने जेएलएन कॉलेज में किया पेवर ब्लॉक व शेड का उद्घाटन