“समृद्ध कृषि द्वारा विकसित भारत” थीम पर कार्यशाला का आयोजन

पटना-कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में गुरुवार को संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में हिंदी पखवाड़ा-2024 के अंतर्गत ‘समृद्ध कृषि द्वारा विकसित भारत’ थीम पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों एवं बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के प्राध्यापकों ने अपने-अपने विषयों पर प्रस्तुति दी। कार्यशाला में डॉ. ए. के. ठाकुर, निदेशक (प्रसार शिक्षा), बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। डॉ. ठाकुर ने संस्थान में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से कर्मियों का राजभाषा हिंदी के प्रति उत्साह बना रहता है। डॉ. ठाकुर ने यह भी बताया कि भाषा में शब्दों का बहुत महत्व होता है, अतः हमें शब्दों के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए। इस अवसर पर संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने सभी वैज्ञानिकों और प्राध्यापकों को कार्यशाला में आलेखों की प्रस्तुति हेतु बधाई दी और बताया कि यह राजभाषा को आगे ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. उपाध्याय ने कृषि में महिला किसानों की भूमिका पर एक कविता सुनाते हुए बताया कि हमारा संस्थान जल्द ही एक भव्य हिंदी कार्यशाला का आयोजन करेगा। कार्यशाला को सफल बनाने में डॉ. शिवानी, डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. ज्योति कुमार, डॉ. कुमारी शुभा, प्रभा कुमारी, उमेश कुमार मिश्र एवं अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share
  • Related Posts

    नए विद्यार्थियों ने शुरू की उच्च शिक्षा की नई यात्रा, जीएनएसयू में दीक्षारम्भ का समापन

    नव प्रवेशी विद्यार्थियों को शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी डेहरी-ऑन-सोन(रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक…

    Share

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    सासाराम (रोहतास)। शहर की ऐतिहासिक धरती एक बार फिर गुरु वाणी से गूंज उठी। ऐतिहासिक गुरुद्वारा चाचा फग्गुमल साहिब जी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 422वें प्रथम प्रकाश…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नए विद्यार्थियों ने शुरू की उच्च शिक्षा की नई यात्रा, जीएनएसयू में दीक्षारम्भ का समापन

    नए विद्यार्थियों ने शुरू की उच्च शिक्षा की नई यात्रा, जीएनएसयू में दीक्षारम्भ का समापन

    सहरसा में पत्रकार से मारपीट मामले में डब्ल्यूजेएआई ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

    सहरसा में पत्रकार से मारपीट मामले में डब्ल्यूजेएआई ने स्वास्थ्य मंत्री से की मुलाकात

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    सासाराम की ऐतिहासिक धरती गुरु वाणी से गूंजी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का 422वां प्रथम प्रकाश उत्सव मनाया गया

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    हिंदी दिवस पर कविता पाठ के साथ हिंदी की उपलब्धि और चुनौतियों पर चर्चा

    केंद्रीय विद्यालय सासाराम में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    केंद्रीय विद्यालय सासाराम में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

    Weekly E_paper