जिउतिया पर्व पर परिजनों के साथ नहाने गए किशोर-किशोरी डूबे

डेहरी -आन-सोन /दाउदनगर -कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी थाना क्षेत्र के रेलवे सोन ब्रिज के पास बुधवार को जिउतिया पर्व पर अपने परिजनों के साथ आया एक किशोर नहाते समय सोन नदी में डूब गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है। जानकारी के अनुसार स्नान के दौरान दो किशोर व एक किशोरी डूब रही थी। उसी दौरान उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से एक किशोर व किशोरी को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन एक किशोर का देर शाम तक पता नहीं चला। डेहरी थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार के अनुसार पुलिस बल के साथ गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। डूब रहे तीनों किशोर डालमियानगर डी लाइट सिनेमा के समीप रहने वाले थे। इनमें 12 वर्षीय ईशु कुमार व 10 वर्षीय रिया कुमारी को स्थानीय लोगों ने बचा लिया, जबकि सहदेव गिरी का 14 वर्षीय इकलौता पुत्र पवन कुमार लापता हैं।

दाउदनगर शहर के बम रोड में पटना मेन कैनाल बड़ी नहर में नहाने के दौरान बुधवार की सुबह एक 13 वर्षीया बालिका डूब गई। संवाद भेजे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया है और परिजनों द्वारा नहर में तलाश किया जा रहा था। बालिका की पहचान वार्ड संख्या 18 बम रोड निवासी राजेश प्रसाद की पुत्री खुशी कुमारी के रूप में की गई है। एक सप्ताह पहले उसके पिता के मामी की मौत हुई है। अपने परिजनों के साथ वह बड़ी नहर में नहाने के लिए गई हुई थी। नहाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और परिजनों के सामने ही नहर में डूबने लगी। परिजनों एवं ग्रामीणों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन असफल रहे घटना की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष फहीम आजाद खान ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन किया। सीओ शैलेंद्र कुमार यादव भी पहुंचे।

(रिपोर्ट: निशांत राज,ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं