विश्व रेबीज दिवस पर एनएमसीएच के छात्रों द्वारा निकाली गई जन-जागरूकता रैली

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर शनिवार को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में सासाराम शहरी स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र तथा अकोढ़ीगोला ग्रामीण स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण केंद्र में चिकित्सा छात्रों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक एवं पोस्टर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से लोगों को पालतू एवं जंगली जानवरों के काटने के बाद उपचार के प्रति जागरूक किया। इंटर्न छात्रों ने विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच रेबीज को लेकर जानकारियां प्रदान की तथा इससे सुरक्षित होने के उपाय बताए। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को खासकर कुत्ते अथवा बिल्ली के काटने पर वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में एमबीबीएस इंटर्न छात्रों के माध्यम से कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. निपेन्द्र आनंद , प्रो. डॉ. नवीन कुमार, डॉ. राहुल चंद्र, डॉ. श्वेता सुमन, डॉ. धर्मेंद्र कुमार एवं डॉ. ज्योति कुमारी के निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित हुआ।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    गोरखपुर, (उत्तर प्रदेश)। संस्कृति, साहित्य और लोक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सक्रिय अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत की ओर से गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रामकुमार…

    Share

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास )। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से बाल रोग विभाग एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    संस्कृति के हिमायती एडीजी रामकुमार का गोरखपुर में ‘गौरवशाली पूर्वांचल’ की परंपरा में अभिनंदन

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    रोहतास में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बैठक, पर्यटन, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति

    रोहतास में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बैठक, पर्यटन, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति

    ईओ हत्याकांड पर एनडीए नेताओं की प्रेस वार्ता, कहा- जांच को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण

    ईओ हत्याकांड पर एनडीए नेताओं की प्रेस वार्ता, कहा- जांच को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण

    दीघा तट पर रेत से साकार हुए महादेव, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दिया विश्व शांति का संदेश

    दीघा तट पर रेत से साकार हुए महादेव, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दिया विश्व शांति का संदेश