ग्राम सभा में पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। प्रखंड के गोरडीहां पंचायत के पंचायत भवन बाबू अमौना में गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया कौशल्या देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस ग्राम सभा में सबसे पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह ने आगामी कार्य योजना पर चर्चा किया। बताया कि वर्तमान में केंद्र सरकार व राज्य की जनकल्याणकारी योजना का लाभ आम जनता को कैसे उपलब्ध कराया जाए , इस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। गांव को स्वच्छ और सुंदर कैसे रखा जाए, इस पर चर्चा की गई। पंचायत के विकास के लिए कार्य योजना तैयार की गई। ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा की गई। ग्रामीणों द्वारा विकास योजना के बारे में बताया गया। अपना -अपना विचार भी दिया गया।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    पटना / माधोपुर । किसानों की आय बढ़ाने और टिकाऊ कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “फसल विविधीकरण के माध्यम से उत्पादन वृद्धि एवं सतत् कृषि” विषय पर…

    Share

    बिहार में दलहन उत्पादन बढ़ाने की रणनीतियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के आईसीएआर–पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में मंगलवार से “बिहार में दलहन उत्पादन बढ़ाने की रणनीतियाँ” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 10…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    फसल विविधीकरण से बढ़ेगी पैदावार और किसानों की आय : दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

    बिहार में दलहन उत्पादन बढ़ाने की रणनीतियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    बिहार में दलहन उत्पादन बढ़ाने की रणनीतियों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत