रैली निकालकर यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। यातायात सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर कनोडिया पंप स्थित संत जोसेफ स्कूल परिसर से फजलगंज स्टेडियम सासाराम तक 5 किलोमीटर रन फॉर ट्रेफिक अवेयरनेस का आयोजन ट्रैफिक डीएसपी मोहम्मद आदिल बेलाल के नेतृत्व मे निकाला गया। इस अवसर पर ट्रैफिक डीएसपी मोहम्मद आदिल बेलाल, सासाराम अंचल अधिकारी सुधीर कुमार ओंकारा, बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।इसमें शामिल स्कूली बच्चे यातायात नियम लिखे स्लोगन की तख्तियां लेकर चल रहे थे।

ट्रैफिक डीएसपी मोहम्मद आदिल बेलाल ने कहा कि बच्चों को वाहन चलाने के लिए कदापि प्रेरित न करें। बिना लाइसेंस और शराब पीकर वाहन न चलाएं। सावधानी से सड़क पार करें व सदैव सड़क के बाई ओर चलें। नियमों का पालन करने से जहां आप खुद सुरक्षित रहेंगे, वहीं परिवार भी सुरक्षित रहेगा। जीवन अनमोल है, इसलिए इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हमारी है।एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि रैली के माध्यम से छात्र-छात्राओं द्वारा यातायात नियमो के पालन हेतु आम जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। आज विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के माध्यम से अभिभावकों को यातायात के प्रति जागरूक कर रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं से बचाया जा सके, इस यातायात जागरूकता रैली में विभिन्न स्कूलों के सैकड़ो स्कूल संचालक गण के साथ छात्रों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर डीएसपी पंकज कुमार, श्वेता कुमारी, कंचन राज, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार, एडिशनल एसएचओ सुभाष कुमार, एसआई नीतू कुमारी के साथ बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े सभी स्कूल के संचालक मौजूद रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार स्थित नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में मंगलवार को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस के अवसर पर “फार्मा अन्वेषण–2026” का सफल आयोजन किया…

    Share

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- विशेष संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ, जमुहार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रोहतास के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस पर ‘फार्मा अन्वेषण–2026’ का सफल आयोजन

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट महिलाओं को किया

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    महिला कृषकों के सशक्तिकरण पर जोर, पटना कृषि अनुसंधान परिसर में महिला दिवस कार्यक्रम

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

    मधुरेंद्र की लीफ आर्ट में दिखे निशांत

    यूपीएससी में 625वां स्थान पाकर नूर आलम ने बढ़ाया मान

    यूपीएससी में 625वां स्थान पाकर नूर आलम ने बढ़ाया मान

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन

    डेहरी में उल्लास के संग मनाया गया चित्रांशों का होली मिलन