डांडिया महोत्सव सह महिला सम्मान समारोह का आयोजन 8 अक्टूबर को, रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डांडिया महोत्सव सह महिला सम्मान समारोह 2024 का आयोजन जनकल्याण सेवा समिति द्वारा 8 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) को संध्या 5.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक राज वाटिका होटल पेट्रोल पंप, बेदा, सासाराम में किया गया है। इस आयोजन में महिलाएं, युवतियां सहित मां-बेटी एवं पति-पत्नी भाग ले सकते हैं। डांडिया के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन 6 अक्टूबर 2024 (रविवार) संध्या 5:00 बजे तक कराया जा सकता हैं। रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कराया जा सकता हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर 9123400489 पर किया जा सकता है। वहीं ऑफलाइन के लिए आप फारम जगत, अड्डा रोड पोस्ट ऑफिस, सासाराम तथा कुशवाहा सभा भवन, सासाराम में संपर्क कर सकते हैं।

समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने सोनमाटी से बातचीत में कहा कि समाज को जोड़ने, आपसी प्रेम भाव मेल मिलाप बढ़ाने के उद्देश्य से महिलाओं द्वारा यह आयोजन करवाया जा रहा है। डांडिया महोत्सव के साथ- साथ सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।
अध्यक्ष ने बताया कि डांडिया में भाग लेने के लिए प्रवेश शुल्क रखा गया है। महिलाएं और युवतियां के लिए 251 रुपए तथा मां-बेटी और पति-पत्नी के लिए 351 रुपए है।10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क है। आगे उन्होंने बताया कि समिति द्वारा महिलाओं के लिए सावन महोत्सव, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ऐसे कई कार्यक्रम आयोजित कराए जाते रहे हैं।
मौके पर उषा सिंह, संध्या सिंह, प्रीति पाण्डेय, एलआईसी एडवाइजर मधुमति कुमारी, रूबी कुमारी, शशि बाला, अन्नु कुमारी, पूनम कुमारी, गीता कुमारी, डॉ. हरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, अमित कुमार पटेल, सचिन कुमार, प्रभात कुमार, अश्वनी कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    डेहरी-आन-सोन (रोहतास )। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की ओर से बाल रोग विभाग एवं प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के सहयोग से विश्व स्तनपान सप्ताह…

    Share

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में आयोजित तीन दिवसीय संस्थान अनुसंधान परिषद बैठक–2026 का शुक्रवार को समापन हुआ। 5 से 7 अगस्त तक चली बैठक में पूर्वी…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    नारायण मेडिकल कॉलेज में स्तनपान कक्ष की स्थापना, माताओं को मिला सुरक्षित और निजी स्थान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    पाँच टीमें, एक लक्ष्य: खेत तक पहुँचेगा कृषि अनुसंधान

    रोहतास में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बैठक, पर्यटन, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति

    रोहतास में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की बैठक, पर्यटन, स्वच्छता और साइबर सुरक्षा को लेकर बनी रणनीति

    ईओ हत्याकांड पर एनडीए नेताओं की प्रेस वार्ता, कहा- जांच को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण

    ईओ हत्याकांड पर एनडीए नेताओं की प्रेस वार्ता, कहा- जांच को राजनीतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण

    दीघा तट पर रेत से साकार हुए महादेव, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दिया विश्व शांति का संदेश

    दीघा तट पर रेत से साकार हुए महादेव, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दिया विश्व शांति का संदेश

    छपरा में सम्मान समारोह सह काव्य पाठ, प्रो. पंकज कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान

    छपरा में सम्मान समारोह सह काव्य पाठ, प्रो. पंकज कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान