2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। बिहार के विकास की अगली तस्वीर युवाओं के हाथों से लिखे जाने की बात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही है। उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसा राज्य बनाने की दिशा में काम हो रहा है, जहां युवाओं को रोजगार की तलाश में अपनी मिट्टी छोड़कर दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े। वर्ष 2030 तक आत्मनिर्भर बिहार के लक्ष्य के साथ सरकार बुनियादी ढांचे, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के विस्तार पर काम कर रही है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। गुजरात के बडनगर से वाराणसी तक आयोजित सेवा संकल्प यात्रा के क्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपनी क्षमता और कमजोरियों को पहचानकर उन्हें सफलता की ताकत में बदलने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अग्रणी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चहुंमुखी विकास हो रहा है और आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। बिहार में विकास को गति देने, रोजगार के अवसर पैदा करने, सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम करने और अपराध पर अंकुश लगाने को प्राथमिकता दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय की दिशा तय करने में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने उद्योगपतियों से भी अपनी जन्मभूमि को कर्मभूमि बनाने की अपील की, ताकि बिहार में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ें।

उन्होंने सासाराम-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग के काम को जल्द शुरू किए जाने की बात कही। साथ ही वर्ष 2029 तक 10 नए एयरपोर्ट विकसित करने की योजना का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने लंबे समय से लंबित इंद्रपुरी जलाशय परियोजना को भी बिहार के विकास और सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके आगे बढ़ने की बात कही।

सम्राट चौधरी ने राज्य के बजट में हुई वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार की विकास यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष पहल किए जाने की भी बात कही।

कार्यक्रम में संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया, खजुराहो के सांसद ब्रह्म दत्त शर्मा, पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह और बिहार सरकार की मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी विचार रखे। मुख्यमंत्री का स्वागत औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किया।

Share
  • Related Posts

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    122 करोड़ का सासाराम बाइपास जनता को समर्पित, रोहतास में नई टाउनशिप और ‘जल संजीवनी’ अभियान का शुभारंभ सासाराम (रोहतास) -टिपु सुलतान। रोहतास में आधारभूत संरचना, जल संरक्षण, पर्यटन और…

    Share

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    रोहतास के विकास को मिली रफ्तार, बाइपास से जाम से राहत; सोन का पानी और नई टाउनशिप की सौगात

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    2030 तक आत्मनिर्भर बिहार का लक्ष्य, युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाने से रोकने पर जोर

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’