नाम काटने का लगाया आरोप, कार्रवाई की मांग, पैक्स अध्यक्ष ने बताया निराधार

दाउदनगर (औरंगाबाद ) कार्यालय प्रतिनिधि। तरारी पंचायत कुछ ग्रामीण किसानों ने पैक्स अध्यक्ष पर बहुत लोगों का नाम काटने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत डीएम, एसडीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों से करने की बात कही है।

तरारी निवासी आदित्य प्रताप ऊर्फ सुजीत कुमार समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने कहा कि मतदाता सूची की जांच पड़ताल के बाद देखा गया कि नई मतदाता सूची में 4118 सदस्य बने हैं। पिछले चुनाव में पैक्स की मतदाता सूची 3645 थे। तरारी गांव से सैकड़ों ग्रामीण किसानों ने सदस्य बनने के लिए आवेदन किया था, जिसे पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया। तरारी निवासी आदित्य प्रताप ने कहा कि वह पहले से मतदाता सूची में पूर्ण सदस्य थे, लेकिन इस बार साजिश के तहत सह सदस्य बना दिया गया है, ताकि वे चुनाव नहीं लड़ सकें। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष द्वारा बहुत लोगों का नाम अस्वीकृत कर दिया गया है। जिन मतदाता के आवेदक को अस्वीकृत किया गया है, उसका मैसेज मोबाइल पर प्राप्त हो चुका है। मतदाता सूची देखने के बाद तरारी पैक्स के किसानों में काफी रोष व्याप्त है। इन ग्रामीणों ने नए सदस्य का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और आदित्य प्रताप को सह सदस्य से पूर्ण सदस्य करने की मांग की है।

वहीं, दूसरी ओर पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों के आरोपों को गलत बताते हुए कहा है कि किसी का नाम नहीं काटा गया है। 2019 में जिनका नाम था, 2024 में भी उनकी सूची है। पुरानी सूची से ग्रामीण अपना मिलान कर लें,जो नेट पर उपलब्ध है। अभी दावा-आपत्ति का समय है, जिन्हें भी दावा-आपत्ति करनी है, वे जमा कर सकते हैं। बीसीओ सुभाष राम ने बताया कि तरारी निवासी आदित्य प्रताप का नाम पूर्ण सदस्य में ही है। देखने में कंफ्यूजन हो गया है। एक दूसरे जगह पर डबिंग हो गया है। जहां पर साह सदस्य हो गया है। सुधार कर दिया जाएगा।

(रिपोर्ट: ओमप्रकाश कुमार)

Share
  • Related Posts

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अभ्यास और परीक्षा जैसे माहौल में खुद को परखना अभ्यर्थियों के लिए बड़ी चुनौती होती है। इसी जरूरत को ध्यान में…

    Share

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    पटना/सारण। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के वैज्ञानिकों की बहुविषयक टीम ने मंगलवार को सारण और वैशाली जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों का क्षेत्रीय दौरा कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    परीक्षा की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को मिलेगा निःशुल्क टेस्ट का अवसर

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    सारण-वैशाली में बाढ़ से फसलों को भारी नुकसान, वैज्ञानिकों ने किया प्रारंभिक आकलन

    Weekly Epaper

    Weekly Epaper

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    जमुहार में विदेशी टीमों के खिलाफ भारतीय बेटियों का दमदार प्रदर्शन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    छात्रों की समस्याएं सुनने संस्थानों तक पहुंचा प्रशासन, पोर्टल पर दर्ज होंगे आवेदन

    राजभाषा, साहित्य और सृजनात्मकता का मंच बना ‘विहार दर्शन’