भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए बिहार के युवाओं को जगना होगा : विकास वैभव

महावीर क्वीज एंड टेस्ट सेंटर _आईपीएस विकास वैभव

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार के चर्चित आईपीएस और लेट्स इंस्पायर बिहार के सृजनकर्ता विकास वैभव रविवार को जिले के नि:शुल्क शिक्षण संस्थान महावीर क्वीज एण्ड टेस्ट सेंटर में पहुंचे। जहां उन्होंने संस्था के अध्यनरत छात्रों और जिले के सैकड़ो शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के साथ बिहार के विकास पर संवाद किया।
उन्होंने नि:शुल्क शिक्षण संस्थान महावीर क्वीज एंड टेस्ट सेंटर द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की। छात्रों और शिक्षकों से संवाद के दौरान बिहार के स्वर्णिम इतिहास पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि अगर भारत को फिर से विश्व गुरु बनाना है तो बिहार के गौरव को फिर से लौटाना होगा। और यह तभी संभव है जब बिहार के युवा जाति और धर्म से ऊपर उठकर आगे आएंगे।

आपको बता दें आईपीएस विकास वैभव द्वारा चलाए जा रहे लेट्स इंस्पायर बिहार का तीसरा बृहद संवाद सम्मेलन 1 दिसंबर 2024 को रोहतास के फैजलगंज स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। इससे पहले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वैभव लगातार रोहतास के युवा, शिक्षक और बुद्धिजीवों के साथ बात कर रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को निशुल्क शिक्षण संस्थान महावीर क्वीज एंड टेस्ट सेंटर में पहुंचे आईपीएस विकास वैभव ने शिक्षकों और छात्रों के साथ बातचीत की।

संस्था के संस्थापक छोटेलाल सिंह ने कहा कि युवा ही एक सकारात्मक समाज का निर्माण कर सकते हैं। हम लोग समाज के अंतिम छोर पर बैठे युवाओं को समाज के मुख्य धारा में लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इसके लिए चाहे जो भी करना पड़े हर संभव मदद करेंगे।
मौके पर शहर के चर्चित शिक्षाविद और संत पॉल स्कूल के फाउंडर एसपी वर्मा, शाहाबाद महोत्सव के संयोजक अखिलेश सिंह, नरेंद्र सिंह, लॉ इंस्टिट्यूट के फाउंडर अलोक रंजन, समाजसेवी समेत हजारों छात्र एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टिपु सुलतान)

Share
  • Related Posts

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    सासाराम (रोहतास)। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक की घटनाओं तथा किसानों को खाद की उपलब्धता में आ रही समस्याओं के विरोध में रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मंगलवार को जिला…

    Share

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    सासाराम (रोहतास)। शहर के महाराजा गार्डेन में रविवार को सासाराम सिख समाज की एक दिवसीय चिंतन बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में साध-संगत और समाज के प्रबुद्ध लोग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    सिख समाज की चिंतन बैठक में फर्जी शस्त्र और मनगढ़ंत इतिहास के खिलाफ प्रस्ताव पारित

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’