भाजपा ने जारी की झारखंड विधान सभा चुनाव की पहली सूची, 66 में से 11 महिलाओं को मिली टिकट

रांची (झारखंड) विशेष संवाददाता।  झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी गई। भाजपा ने शनिवार को 66 उम्मीदवारों की घोषणा की है।भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जेपी नड्डा की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर को हुई थी। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 66 में से 11 महिलाओं को टिकट दिया गया है। 

धनवार विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी चुनाव लड़ेंगे। राजमहल से अनंत ओझा, बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेम्ब्रम, शिकारीपाड़ा से परितोष सोरेन और नाला से माधव चंद्र महतो को उम्मीदवार बनाया गया है।वहीं जामताड़ा से सीता सोरेन, दुमका से सुनील सोरेन, जामा से सुरेश मुर्मू, जरमुंडी से देवेंद्र कुंवर, मधुपुर से गंगा नारायण सिंह, सारठ से रणधीर सिंह और देवघर से नारायण दास, पोड़ैयाहाट से देवेंद्रनाथ सिंह, गोड्डा से अमित कुमार मंडल, महगामा से अशोक कुमार भगत और कोडरमा से नीरा यादव को उम्मीदवार बनाया गया है।

बरकट्टा से अमित कुमार यादव, बरही से मनोज यादव, बड़कागांव से रोशन लाल चौधरी, हजारीबाग से प्रदीप प्रसाद, सिमरिया से उज्ज्वल दास, बगोदर से नागेंद्र महतो और जमुआ से डॉ. मंजू देवी को टिकट दिया गया है।गांडेय से मुनिया देवी, गिरिडीह से निर्भय कुमार शाहाबादी, बेरमो से रवींद्र पांडेय, बोकारो से बिरंची नारायण, चंदनकियारी से अमर कुमार बाउरी, सिंदरी से तारा देवी और निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है।

धनबाद से राज सिन्हा, झरिया से रागिनी सिंह, बाघमारा से शत्रुघन महतो, बहरागोड़ा से डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, घाटशिला से बाबूलाल सोरेन, पोटका से मीरा मुंडा, को टिकट दिया गया है।वहीं जमशेदपुर पूर्वी से ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को प्रत्याशी बनाया गया है।

सरायकेला से चंपाई सोरेन, चाईबासा से गीता बलमुचू और मझगांव से बड़कुंवर गगराई को टिकट दिया गया है। जगन्नाथपुर सीट से गीता कोड़ा, चक्रधरपुर से शशिभूषण समद, खरसावां से सोनाराम बोदरा, तोरपा से कोचे मुंडा, खूंटी से नीलकंठ सिंह मुंडा, खिजरी से रामकुमार पाहन, रांची से सीपी सिंह और हटिया से नवीन जायसवाल को बीजेपी उम्मीदवार बनाया गया है।

कांके से डॉ. जीतू चरण राम, मंदार से सन्नी टोप्पो, सिसई से डॉ. अरुण उरांव, गुमला से सुदर्शन भगत, बिशुनपुर से समीर उरांव, सिमडेगा से श्रद्धानंद बेसरा, कोलेबिरा से सुजान जोजो और मनिका से हरिकृष्ण सिंह, लातेहार से प्रकाश राम, पांकी से कुशवाहर शशि भूषण मेहता, डालटनगंज से आलोक चौरसिया, बिश्रामपुर से रामचंद्र चंद्रवंशी, छतरपुर से पुष्पा देवी भुइयां, हुसैनाबद से कमलेश कुमार सिंह, गढ़वा से सत्येंद्रनाथ तिवारी और भवनाथपुर से भानु प्रताप शाही को बीजेपी उम्मीदवार बनाया गया है।

  • डॉ. अजय ओझा।
Share
  • Related Posts

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। रोहतास जिला प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संत जोसेफ स्कूल, सासाराम की छात्राओं को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, डेहरी में…

    Share

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    सासाराम (रोहतास)। 9वें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत शुक्रवार को शिवसागर प्रखंड में विभिन्न पोषण गतिविधियों का निरीक्षण उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया। भारत सरकार के महिला एवं बाल…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    तिरंगा यात्रा में उत्कृष्ट झांकी के लिए संत जोसेफ स्कूल की छात्राएं सम्मानित

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    शिवसागर में पोषण माह के तहत गतिविधियों का निरीक्षण, ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ का दिया संदेश

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    एनसीसी कैडेट्स को संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सीख

    जीएनएसयू में पांच दिवसीय एफडीपी में एआई, शोध एवं औषधि विकास पर मंथन

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी को जिला बनाने समेत विकास की कई मांगें, विधायक ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर

    डेहरी-दाउदनगर को जिला बनाने की मांग, इंद्रपुरी जलाशय निर्माण पर भी जोर