जन कल्याण सेवा समिति ने आयोजित किया संवाद कार्यक्रम

जनकल्याण सेवा समिति_आईपीएस विकास वैभव

सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। जन कल्याण सेवा समिति के तत्वधान में आईपीएस विकास वैभव के साथ संवाद एवं अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन कुशवाहा सभा भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह एवं संचालन सत्यनारायण स्वामी ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन विकास भाइयों ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद विकास वैभव का स्वागत समिति के अध्यक्ष ने अंगवस्त्र, फूलमाला एवं बुके देकर किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में संजय कुमार सिंह ने कहा कि विकास वैभव बिहार के आईजी पद पर रहते हुए समाज सेवा में जुड़े हुए हैं। लेट्स इंस्पायर बिहार की बदौलत बिहार के कई इलाकों में मुफ्त शैक्षणिक गतिविधि, हेल्थ कैंप और गरीबों के लिए कई तरह के कल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं। बिहार के लाखों युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे योग्य, कर्मठता एवं कर्तव्यनिष्ठता वाले व्यक्ति को जन कल्याण सेवा समिति की ओर से मैं उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास वैभव ने कहा कि हमारे बिहार के लोग मेहनती होते हुए भी आज बिहार पिछड़ा हुआ है, इसके लिए हम सभी को मिलकर विचार करना होगा एवं समाधान ढूंढना होगा।

इस समारोह में बिहार राज्य शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि आज के दौर में बिहार को आईपीएस विकास वैभव जैसे व्यक्ति की अति आवश्यकता है। कहा कि उन्होंने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। उसमें बिहार के युवाओं की अहम भूमिका रहेगी और इसके लिए वह लेट्स इंस्पायर बिहार मुहिम के तहत युवाओं को जोड़ने, उनसे संवाद कर लोगों को बिहार में बदलाव के लिए प्रेरित कर रहे है।

मौके पर राम अवतार राय, आलोक रंजन, ज्ञानेन्द्र कुमार ज्ञानू, शिवकुमार सिंह, महेंद्र ओझा, डॉ. एसएन सिंह, रामचंद्र सिंह, डॉ. विमल सिंह, उमाशंकर सिंह, अनिल कुमार सिंह, सूबेदार मेजर भगवान सिंह, राधा प्रसाद, ईश्वरचंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, प्रमिला कुमारी, गीता पांडेय, उषा सिंह, संध्या सिंह, अस्मिता पांडे, प्रिया कुमारी, रीना सिंह, शिवप्रसाद सिंह, शिव कुमार मौर्य, धनंजय सिंह, मनोज कुमार विश्वकर्मा, विरेद्र सिंह अनिल, डॉ. जेके तिवारी, सुनीता पांडे, परवीन कुमारी, प्रिया कुमारी, रीना सिंह, यश उपाध्याय एवं अन्य लोग उपस्थित थे ।

Share
  • Related Posts

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    सासाराम (रोहतास)। श्रावण मास 2026 के दौरान चेनारी प्रखंड स्थित प्रसिद्ध गुप्ताधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को…

    Share

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीक को बढ़ावा देते हुए राइस ट्रांसप्लांटर मशीन से धान की रोपाई की शुरुआत…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, 29 ऑटो कंपनियों से मांगा लिखित जवाब

    पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा सुरक्षा और विदेशी मुद्रा की बचत को मिलेगा बल

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    गांव पहुंची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, चांदी में नारायण मेडिकल कॉलेज ने लगाया नि:शुल्क शिविर

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी

    बरेली में होगा अंतरराष्ट्रीय नाथ साहित्य सम्मेलन, संस्कृति और आस्था को वैश्विक मंच देने की तैयारी