भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना केवल सत्यनिष्ठा से ही संभव: डॉ. अनुप दास

पटना – कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की थीम “सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि” के तहत दिनांक 25 अक्टूबर 2024 को सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई । डॉ. दास ने बताया कि हमें सचेत और जागरूक रहने की आवश्यकता है और राष्ट्र की समृद्धि के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने की भी आवश्यकता है। भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्‍थापना केवल सत्यनिष्ठा से ही संभव है। उन्होंने यह भी बताया कि भ्रष्टाचार का मतलब सिर्फ रिश्वत लेने या देने से नहीं है, बल्कि अपने जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह होना भी एक तरह का भ्रष्टाचार ही है। संस्थान के सतर्कता अधिकारी डॉ. अमिताभ डे ने सभी कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा और अनुशासन के साथ कार्य करने का संदेश किया। उन्होंने बताया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के निर्देशानुसार हमारे संस्थान में 16 अगस्त से सतर्कता जागरूकता अभियान चल रहा है, जो 15 नवंबर तक जारी रहेगा। साथ ही, 28 अक्टूबर से 03 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाएगा, जिसमें सतर्कता जागरूकता से संबंधित कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर संस्थान के सभी प्रभागों, अनुभागों, प्रकोष्ठों एवं इकाइयों के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे ।

  • इनपुट : निशांत राज

Share
  • Related Posts

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    गया जी। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय की ओर से बिहार के गया जी जिले के खिजरसराय में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी केंद्र (टेक्नोलॉजी सेंटर) की स्थापना की दिशा में…

    Share

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    सासाराम (रोहतास)। मशहूर शायर और साहित्यिक संस्था इदारा-ए-फ़िक्र-ओ-नज़र के संस्थापक स्वर्गीय ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में रविवार को सासाराम में एक भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ कार्यक्रम का आयोजन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    गयाजी में 170 करोड़ के एमएसएमई प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    मशहूर शायर ज़फ़र रिज़वी काकवी की स्मृति में भव्य सेमिनार एवं काव्य पाठ का आयोजन

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    संगीत के संत थे बाबू ललन जी, आरा को बनाया “मिनी बनारस”

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    पुस्तक समीक्षा : कृष्ण किसलय की साहित्यिक विरासत को सहेजती है ‘लाली’

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज