जीएनएसयू में चार दिवसीय मेटामोरफोसिस 2.0 का आयोजन शुरू 

डेहरी-आन-सोन  (रोहतास) विशेष संवाददाता।
नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार में आयोजित मेटामोरफोसिस 2 .0 का गुरुवार को अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित के साथ आयोजन के प्रतीक मसाल को जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन कर विधिवत शुरूआत किया । इस अवसर पर उपस्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं बिहार व झारखंड के विभिन्न चिकित्सा महाविद्यालय से आए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि यह दूसरा आयोजन है और इस प्रकार का आयोजन बिहार में अन्य संस्थाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से चिकित्सा शिक्षा छात्रों को अपने विषय के ज्ञान के अलावा अन्य प्रतिभाओं में भी निखार आता है जो की उनके जीवन को सफल बनाने के लिए काफी आवश्यक है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए यहां अन्य संस्थानों से आए छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी और कहा कि सभी खेल भावना के साथ आयोजन को सफल बनाएं तथा यहां की सुनहरी यादें लेकर अपने-अपने संस्थान को लौटें। इस अवसर पर संस्थान के प्रति कुलपति डॉ. जगदीश सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्राचार्य डॉ. हीरालाल महतो, छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ. कुमार अंशुमान, परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुमार आलोक प्रताप, एकेडमिक डायरेक्टर सुदीप कुमार सिंह, कुलसचिव धर्मेश श्रीवास्तव, डॉ. अभिषेक कामेन्दु, संगीता सिंह, डॉ. आकांक्षा सिंह, निरुपमा सिंह, मोनिका सिंह, छात्रावास वार्डन डॉ. महेन्द्र प्रताप, डॉ. अभिलाषा के साथ ही सभी विभागों के अध्यक्ष, वरीय शिक्षक, सहायक कुल सचिव अजय कुमार सिंह, कुलाधीपति के निजी सचिव योगेश उपाध्याय एवं कृष्णा साहू, नारायण मेडिकल कॉलेज प्राचार्य कार्यालय के अमित कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, एस्टेट प्रभारी रविरंजन गुप्ता उर्फ टाइगर, कर्मचारी गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। रोहतास के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रौशन कुमार के स्थानांतरण के बाद डेहरी के पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने उनके कार्यालय पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न

    प्रयोगशाला कौशल से उद्यमिता तक: कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में चार दिवसीय व्यावहारिक प्रशिक्षण सम्पन्न