अब समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना समय देंगे मनीष

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि।   शहर के समाजसेवी एवं टाटा मोटर्स, स्कूल और अन्य व्यवसाय के संचालक विनोद कुमार सिंह के पुत्र मनीष कुमार सिंह अब राजनीति के क्षेत्र कदम रख समाज और राष्ट्र के उत्थान में अपना समय समर्पित करेंगे। धेनुका पब्लिक स्कूल, तार बंगला के सभागार में रविवार की शाम प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि अब तक जनप्रतिनिधियों ने डेहरी विधानसभा को ठगने का काम किया है। इस क्षेत्र का विकास जैसा होना चाहिए वैसा नहीं हो पाया है। रोहतास उद्योग बंद होने के कारण डालमियानगर वीरान पड़ा हुआ है। यहां प्रस्तावित रेल बैगन मरम्मत कारखाना आज तक नहीं लगा।

कहा कि एक समय था जब डेहरी आसपास इलाकों का एक बड़ा बाजार हुआ करता था, लेकिन आज ऐसा नहीं है, यहां का बाजार खत्म हो गया। रोजगार का अवसर भी नहीं है जिसके वजह से लोग पलायन कर रहे हैं। डेहरी के आसपास के शहरों का तेजी से विकास हो रहा है लेकिन हमारा क्षेत्र दिन प्रतिदिन पिछड़ता चला जा रहा है। इसको देखते हुए मैंने डेहरी विधानसभा क्षेत्र से जनसेवक के रूप में काम करने का निर्णय लिया हूं।कहा कि डेहरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को जागरूक कर रोजगार, शिक्षा व स्वच्छता जैसे मुद्दों पर बात किया जाएगा।विनोद कुमार सिंह ने कहा कि हमारा परिवार राजनीतिक से दूर है। हमने अपने ही शहर में कई व्यवसाय खोली जिसमें स्थानीय लोगों को रोजगार देने का काम किया है। समाज सेवा कर हमें संतुष्टि मिलती है।उन्होंने कहा कि अपने पुत्रों को बताया कि एक समय था जब हम अपने इस क्षेत्र में काफी आगे थे, लेकिन अब हम लोग काफी पीछे चलें गए। शहर की विकास की धीमी रफ्तार को देख चिंता हो रही है इस कारण हम अपने पुत्र को जनसेवक के रूप में लोगों के बीच लाने का निर्णय किया है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : निशांत राज)

Share
  • Related Posts

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टि और स्वदेशी पद्धतियों से देखने-समझने पर दो दिनों तक चले व्यापक अकादमिक विमर्श के बाद दशम युवा इतिहासकार राष्ट्रीय संगोष्ठी का गोपाल नारायण…

    Share

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। शहर के पाली स्थित रेलवे ओवरब्रिज को मरम्मत के बाद जल्द चालू करने की मांग को लेकर रविवार को स्थानीय लोगों ने पुल के समीप धरना-प्रदर्शन किया। इस…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    भारतीय इतिहास-दृष्टि पर दो दिन चला मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी का समापन

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    समयसीमा पर समयसीमा बीती, फिर भी नहीं खुला पाली ओवरब्रिज

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भारतीय दृष्टि से इतिहास लेखन पर मंथन, युवा इतिहासकार संगोष्ठी में 200 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    भिखारी ठाकुर जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 15 से 18 दिसंबर तक होगा ‘लोकरस रंग-सह-सम्मान समारोह’

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    गांधी : विचारों की वह रोशनी, जो समय के साथ और गहरी होती गई

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं

    नाटकों के रंग में रंगेगा डेहरी, देशभर से आएंगी 30 नाट्य संस्थाएं