जनप्रतिनिधि ने डेहरी की जनता को छलने का काम किया है : सोनू सिंह

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश महासचिव राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह ने अपने आवास पर शुक्रवार शाम प्रेस वार्ता में डेहरी विधान सभा की जनता को दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज तथा आस्था के महान पर छठ पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज से दो दशक पहले तक डेहरी का बाजार गुलजार रहा करता था। आज यह बाजार सुना पड़ा है। बाहर के व्यवसायियों का आना लगभग बंद हो चुका है। कई व्यापारी यहां से पलायन कर चुके हैं। जो भी प्रतिनिधि यहां से चुने गए उन्हेंने क्षेत्र की भोली-भाली जनता को छलने का काम किया है। यही कारण है कि आज भी समस्याएं मुंह बाये खड़ी है।
उन्होंने कहा कि निकटवर्ती औरंगाबाद शहर का विकास देखते ही बनता है। डेहरी के लोग आज बाजार करने औरंगाबाद जा रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में ऐसा जनप्रतिनिधि चुने जो डेहरी विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर सके। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में छठ पूजन की सामग्री का इस वर्ष भी 6 नवंबर से वितरित किया जाएगा। पिता स्व. ललन सिंह द्वारा प्रारंभ किए गए इस कार्यक्रम को जारी रखेंगे।

-निशांत राज

Share
  • Related Posts

    सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग व प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा शुक्रवार को पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड अंतर्गत सिल्हौरी-बिल्हौरी पंचायत के सिल्हौरी गांव में “संतुलित उर्वरक उपयोग…

    Share

    लाखों मरीजों के ‘मसीहा’ डॉ. सुनील बोस का निधन, डेहरी समेत पूरे शाहाबाद में शोक की लहर

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। प्रसिद्ध चिकित्सक और डेहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के पर्याय माने जाने वाले डॉ. सुनील बोस का गुरुवार को गोवा स्थित उनके पुत्री के आवास पर निधन…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग व प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम

    सिल्हौरी गांव में संतुलित उर्वरक उपयोग व प्राकृतिक खेती पर जागरूकता कार्यक्रम

    लाखों मरीजों के ‘मसीहा’ डॉ. सुनील बोस का निधन, डेहरी समेत पूरे शाहाबाद में शोक की लहर

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव