स्वच्छता पखवाड़े का हुआ समापन

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के निर्देशन में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया गया था। मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़ा का समापन हुआ। इस पखवाड़े में साफ-सफाई, पौधारोपण, जागरूकता शपथ लेने के साथ प्रतियोगिताएं भी हुई।

इस संबंध में संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास एवं डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रभागाध्यक्ष, भूमि एवं जल प्रबंधन ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि स्वच्छता का हम सभी के जीवन में विशेष महत्व है। उन्होंने सिर्फ बाहरी स्वच्छता ही नहीं बल्कि मन के अंदर की स्वच्छता को भी बनाए रखने की जरूरत है। प्रेस वार्ता में उन्होंने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित की गई गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान ने सिर्फ अपने परिसर में ही नहीं बल्कि गोद लिए गए गाँवों, स्कूलों एवं शहर की सडकों पर भी सफाई अभियान चलाया। संस्थान ने सफाई मित्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया एवं स्कूली बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने मीडिया बंधुओं से अनुरोध किया कि वे स्वच्छता संबंधी संदेश को समाज में ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें।

डॉ. उपाध्याय ने अपने संबोधन में बताया कि स्वच्छता का मतलब सिर्फ साफ़-सफाई ही नहीं है बल्कि यह सकारात्मक सोच को भी दर्शाता है। इससे पूर्व, डॉ. धीरज कुमार सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया एवं कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मीडिया बंधुओं ने भी अपने-अपने विचार रखे एवं स्वच्छता संबंधी संदेश को समाज के हर कोने में पहुंचाने की बात कही ।
उमेश कुमार मिश्र, सदस्य सचिव, प्रेस एवं मीडिया समिति ने मीडिया बंधुओं की सक्रिय सहभागिता हेतु सभी के प्रति धन्ययवाद ज्ञापित किया ।

Share
  • Related Posts

    भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

    आरा (भोजपुर)। भोजपुरी भाषा के शेक्सपीयर कहे जाने वाले राय बहादुर भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को स्थानीय सरदार पटेल बस स्टैंड परिसर में भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,…

    Share

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    सासाराम (रोहतास)। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन, नई दिल्ली की रोहतास जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा के नेतृत्व में नवपदस्थापित जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्र से शिष्टाचार मुलाकात कर…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

    भोजपुरी के शेक्सपीयर भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि, भारत रत्न देने की उठी मांग

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    विश्व धरोहर शेरशाह सूरी रौजा के संरक्षण को लेकर प्रशासन से पहल की मांग

    बांकीपुर उपचुनाव : क्या भाजपा का गढ़ रहेगा अजेय या बदलेगा चुनावी समीकरण?

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी, मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस पर बक्सर में किसान गोष्ठी,  मत्स्य पालन को लाभकारी बनाने पर जोर

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण मेला 2026: गुप्ताधाम में सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने किया निरीक्षण

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक

    नारायण कृषि विज्ञान संस्थान में राइस ट्रांसप्लांटर से शुरू हुई धान की रोपाई, किसानों को मिली आधुनिक खेती की नई तकनीक