गार्गी रोहतास की मुख्य समन्वयक नूतन कुमारी को आईपीएस विकास वैभव ने किया सम्मानित।


सासाराम (रोहतास) कार्यालय प्रतिनिधि। पटना के बापू सभागार में लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गार्गी रोहतास की मुख्य समन्वयक संचालिका नूतन कुमारी को समाज के वंचित और गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करने के उनके अद्वितीय समर्पण के लिए “प्रेरणा स्रोत सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लेट्स इंस्पायर बिहार के मुख्य संरक्षक, आईपीएस विकास वैभव द्वारा प्रदान किया गया।
नूतन कुमारी के नेतृत्व में गार्गी पाठशाला में शिवगंज, बढैयाबाग, अमरा तालाब और गायघाट जैसे क्षेत्रों के लगभग 160 बच्चें नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। ये सभी बच्चे गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन कर रहे हैं और उनके पास सामान्य शिक्षा प्राप्त करने के साधन सीमित हैं। इस प्रयास को सफल बनाने में सहायक शिक्षक सुधा कुमारी, कंचन कुमारी, सौरभ कुमार, मनीष कुमार भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये सभी शिक्षक निःस्वार्थ भाव से अपना समय निकालकर बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं।
इस मौके पर आईपीएस विकास वैभव ने कहा, “नूतन कुमारी और उनके साथ काम करने वाले सभी शिक्षक हमारे समाज के लिए प्रेरणा हैं। इनके प्रयासों से न केवल बच्चों का भविष्य संवारा जा रहा है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी आ रहा है।”
गार्गी अध्याय की यह पहल शिक्षा का दीप जलाने और हर बच्चे को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नूतन कुमारी और उनके सहयोगियों का यह समर्पण और योगदान सभी के लिए प्रेरणादायक है।

(रिपोर्ट, तस्वीर : टीपू सुल्तान)

Share
  • Related Posts

    डब्ल्यूजेएआई ने झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

    पटना/रांची। वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए झारखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संगठन…

    Share

    करोड़ों के लिए कौड़ियों की लड़ाई

    अभी मीडिया बनाम कोचिंग विवाद थमा भी नहीं था कि पटना में कोचिंग संस्थानों का आपसी द्वंद्व सामने आ गया। यह वही पटना है, जिसे लंबे समय तक कोचिंग का…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    डब्ल्यूजेएआई ने झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की

    करोड़ों के लिए कौड़ियों की लड़ाई

    डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव

    डब्ल्यूजेएआई बिहार प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, अक्षय आनंद बने अध्यक्ष, सागर कुमार महासचिव

    मधुरेंद्र कुमार को AIU हॉलीवुड ने दी मानद डॉक्टरेट, रेत कला को मिला वैश्विक सम्मान

    मधुरेंद्र कुमार को AIU हॉलीवुड ने दी मानद डॉक्टरेट, रेत कला को मिला वैश्विक सम्मान

    weekly_Epaper

    weekly_Epaper

    नई आशा का नशा मुक्ति अभियान: आरा में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों की शिक्षा पर जोर

    नई आशा का नशा मुक्ति अभियान: आरा में जागरूकता कार्यक्रम, बच्चों की शिक्षा पर जोर