बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। बिहार में बीएड कॉलेज में नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। इस प्रवेश परीक्षा के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा- 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी कर दिया है।

दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री सत्र 2025-27 में नामांकन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया आज यानि चार अप्रैल से आनलाइन शुरू होगी। अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 27 अप्रैल तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा संभावित 24 मई को होगी। परीक्षा परिणाम 10 जून को जारी किया जाएगा। आवेदन पत्र में किसी प्रकार के सुधार के लिए तीन से छह मई की तिथि निर्धारित की गई है। प्रवेश पत्र 18 मई के बाद से डाउनलोड किया जा सकेगा।

राज्य के पटना विश्वविद्यालय, बीएनएमयू मधेपुरा, एलएनएमयू दरभंगा, एमएमएच विवि पटना, मुंगेर विवि मुंगेर, पाटलिपुत्र विवि पटना, पूर्णिया विवि पूर्णिया, टीएमबी विवि भागलपुर, वीकेएसयू आरा, बीआरए बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर, आर्यभट्ट विश्वविद्यालय पटना, जेपी विश्वविद्यालय छपरा, केएसडीएसयू और मगध विश्वविद्यालय बोधगया के लगभग 343 कालेजों में लगभग 37,300 सीटों पर दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए राज्य के 11 शहरों में केंद्र बनाए जा सकते हैं। गौरतलब है कि राजभवन ने 24 फरवरी को राज्य में प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के लिए मिथिला विश्वविद्यालय को राज्य नोडल केंद्र नामित किया था। इससे पूर्व भी वर्ष 2020, 2021, 2022 और 2023 और 2024 में भी विश्वविद्यालय ने सफलतापूर्वक परीक्षा, रिजल्ट, काउंसिलिंग से लेकर नामांकन तक की प्रक्रिया पूरी की थी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बिहार बीएड की आधिकारिक वेबसाइट https://biharcetbed-lnmu.in/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Share
  • Related Posts

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। नारायण वर्ल्ड स्कूल के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल प्रतियोगिता अब अपने सबसे रोमांचक और निर्णायक चरण में पहुंच गई है। बिहार और झारखंड…

    Share

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    आरा/बड़हरा (भोजपुर)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिले के प्रसिद्ध बखोरापुर सिद्धपीठ मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    सीबीएसई क्लस्टर-3 बास्केटबॉल: धनबाद पब्लिक स्कूल, डीपीएस रांची और केपीएस बुरहामाइन्स सेमीफाइनल में

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    बखोरापुर सिद्धपीठ में नीतीश कुमार ने टेका माथा, बिहार की खुशहाली के लिए मांगा आशीर्वाद

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    पंचायत विकास दिवस पर डीएम ने करूप पंचायत को आदर्श बनाने का लिया संकल्प

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    जमुहार में बास्केटबॉल महाकुंभ का रोमांच, शानदार जीत के साथ टीमें अगले दौर में

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    बड़ी मठिया ने थामा नन्हे सपनों का हाथ, बच्चों को मिला शिक्षा का उपहार

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक

    ‘लोक कथाओं में हनुमान’ पुस्तक का भव्य लोकार्पण, प्रो. गिरीश चन्द्र त्रिपाठी बोले— हनुमान जी का जीवन साधना और समर्पण का प्रतीक