आईसीएआर-आरसीईआर की पहल : कंवर झील की पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं का मूल्यांकन

पटना -कार्यालय प्रतिनिधि। एशिया में मीठे पानी के सबसे बड़े रामसर स्थलों में से एक कंवर झील, कुल 63,000 हेक्टेयर जल क्षेत्र में फैली हुई है। यह झील कई तरह की पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ प्रदान करती है जो मानव आजीविका के लिए बहुत ही उपयोगी है। इस झील से पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएँ के तौर पर मत्स्य पालन, कृषि फसल उत्पादन, सिंचाई, जलीय पौधों की कटाई, पशुओं को पानी पिलाना, भूजल पुनर्भरण, जल शोधन और पर्यटन शामिल हैं।

यह झील बेगूसराय जिले की एक बड़ी आबादी की आजीविका को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। हालांकि, बढ़ते मानवजनित दबाव और जलवायु परिवर्तन ने कंवर झील के अस्तित्व के लिए एक गंभीर खतरा पैदा कर दिया है। स्थानीय मछुआरे फंदा और बंशी जैसे पारंपरिक तरीकों द्वारा मछली पकड़ते हैं। झील में मछली की कई प्रजातियाँ पाई जाती हैं, जिनमें कैटला, रोहू, बामी, गाईंची, चन्ना प्रजाति, पुंटियस प्रजाति, सिंघी, चंदा प्रजाति, टेट्राओडॉन कटकुटिया, मास्टेसमबेलस प्रजाति, एसोमस डैनरिकस, झींगा और पिला ग्लोबोसा शामिल हैं। यह आर्द्रभूमि विभिन्न मछली प्रजातियों के लिए एक महत्वपूर्ण प्रजनन स्थल के रूप में कार्य करती है।

मत्स्य पालन के अलावा, कंवर झील बड़ी संख्या में देशी और प्रवासी पक्षियों के लिए आवास प्रदान करती है। कमल (कमल), नीला कमल (नीलकमल) और जल लिली की उपस्थिति झील की प्राकृतिक सुंदरता को और अधिक बढ़ाती है। इसके अलावा, यहाँ पानी के बीचों-बीच फैला नरकट (अरुंडो डोनैक्स) पौधा पर्यटकों को कश्मीर के डल झील की अनुभूति देता है, जो पूरे बिहार से पर्यटकों को आकर्षित करने में पर्याप्त है। कंवर झील के पारिस्थितिकीय महत्व को देखते हुए आईसीएआर-आरसीईआर, पटना ने इसकी पारिस्थितिकी सेवाओं का मूल्यांकन शुरू किया है।

इस प्राकृतिक आर्द्रभूमि के पारिस्थितिकी तंत्र कार्यों का मूल्यांकन संरक्षण जागरूकता, प्रबंधन रणनीतियों और नीति निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है। इस उद्देश्य से आईसीएआर-आरसीईआर के वैज्ञानिक डॉ. विकानंद भारती और डॉ. तारकेश्वर कुमार ने झील की पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं का मूल्यांकन के लिए जल, मिट्टी और जैव विविधता सर्वेक्षण का किया है । उन्होंने चार प्रमुख पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं (प्रावधान सेवाएँ, विनियमन सेवाएँ, सांस्कृतिक सेवाएँ और सहायक सेवाएँ) का दस्तावेजीकरण करने के लिए स्थानीय किसानों के बीच एक सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन ( पीआरए ) भी आयोजित किया । इस मूल्यांकन का उद्देश्य कंवर झील के सतत प्रबंधन और संरक्षण के लिए मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान करना है।

Share
  • Related Posts

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    देहरादून/हरिद्वार (उत्तराखंड)। चमन लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षाविद् डॉ. सुशील उपाध्याय का चयन भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय की प्रतिष्ठित ‘प्राध्यापक व्याख्यानमाला’ योजना के लिए किया गया…

    Share

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को भारत सरकार की राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (केंद्रीय कार्यालय), पटना (नराकास)…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    केंद्रीय हिंदी निदेशालय की व्याख्यानमाला के लिए डॉ. सुशील उपाध्याय चयनित, महाराष्ट्र में देंगे व्याख्यान

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    राजभाषा नीति के उत्कृष्ट क्रियान्वयन पर आईसीएआर-पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना को नराकास का विशेष पुरस्कार

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जीएनएसयू और एनएमसीएच को तीन अंतरराष्ट्रीय आईएसओ प्रमाणपत्र, गुणवत्ता प्रबंधन में मिली बड़ी पहचान

    जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 28 नवंबर को होगी चयन परीक्षा

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    बीड़ी श्रमिकों के बच्चों की छात्रवृत्ति के लिए बिहार में जागरूकता शिविर, आवेदन में मिली सहायता

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर

    आईसीएआर पटना में 22वीं अनुसंधान सलाहकार समिति की बैठक शुरू, जलवायु-स्मार्ट कृषि पर जोर