ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर शहर में निकला तिरंगा यात्रा

डेहरी-आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। शहर में एनडीए कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा पूर्व विधायक ई. सत्यानारायण यादव के नेतृत्व में कैनाल रोड स्थित उनके निवास से निकल कर अंबेडकर चौक मुख्य बाजार होते थाना चौक पहुंची। इस दौरान सैकड़ो समर्थक हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारत की सेना के पराक्रम और शैर्य के समर्थन में जमकर नारेबाजी लगाए गए।

इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारतीय सेना के साहसिक कार्रवाई का प्रतीक है। इससे देश का गौरव बढ़ा है।भारत अब नया भारत है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि अब आतंकवाद के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आज का भारत शांति चाहता है, लेकिन आतंकवाद के संपूर्ण विनाश के लिए किसी भी सीमा तक जाने को तैयार है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारतीय नतृत्व सेना रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ऐसे में सेना के प्रति कृतज्ञता जाहिर करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी है।

भाजपा जिला महामंत्री प्यारेलाल ओझा ने कहा कि भारत पर दुश्मनों ने हमला करने की कोशिश की। प्रधानमंत्री ने वैसे लोगों को घर में घुसकर मारा है। भाजपा महिला अध्यक्ष आरती गुप्ता ने कही कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, यह राष्ट्र की आत्मा और न्याय की प्रतिज्ञा थी। जिसे भारत ने वैश्विक मंच पर साहस के साथ प्रस्तुत किया है।

यात्रा में प्रमुख रूप से बबल कश्यप, डॉ. नवीन नटराज, संजय गुप्ता, संजीव कुमार, कुंवर सिंह, अजय यादव, धनंजय शर्मा,आनंद पांडेय, अर्जुन केशरी, रवि प्रकाश, नरेंद्र सिंह टिंकू, ओझा, सुनील कुशवाहा, अशोक सोनी, चंदन कुमार, लोजपा नेता अमित पासवान, शोभा देवी, मंजू देवी, सुनीता कुमारी के अलावा एनडीए के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।

  • निशांत राज
Share
  • Related Posts

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    आरा (भोजपुर)। समाज के गरीब और वंचित लोगों को शिक्षा एवं अवसरों के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व है। गरीबों की न कोई जाति होती है…

    Share

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। बिहार सरकार की खेल एवं उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एक सच्चा खिलाड़ी वही है, जो अपनी मंजिल प्राप्त करने तक लगातार संघर्ष…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    गरीब और अशिक्षितों को मुख्यधारा से जोड़ना हर व्यक्ति का दायित्व : अरविंद दूबे

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    जमुहार में सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन, श्रेयसी सिंह ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला