जीएनएसयू में “लैंगिक संवेदीकरण एवं समाज निर्माण में इसकी भूमिका” विषयक कार्यशाला आयोजित

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय संवाददाता। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के देव मंगल सभागार में “लैंगिक संवेदीकरण एवं समाज निर्माण में इसकी भूमिका” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति सचिवालय की निदेशक एवं विशेष कार्य पदाधिकारी स्वाति शाही मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में श्रीमती शाही ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमेशा ऊंचे उद्देश्य रखें और स्वयं पर विश्वास करें। उन्होंने भारतीय संस्कृति के प्राचीन मूल्यों और जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में महिलाओं को अनादिकाल से सम्मान की दृष्टि से देखा जाता रहा है। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि सफलता पाने के लिए लगनशील होना जरूरी है और हमें दूसरों की नकारात्मक बातों पर ध्यान न देकर अभिभावकों और शुभचिंतकों के आशीर्वाद तथा अपनी ताकत पर विश्वास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण तेजी से बन रहा है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने साथ-साथ समाज के विकास को भी प्राथमिकता दें क्योंकि राष्ट्र का विकास तभी संभव है जब महिलाएं समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि भारत हमेशा से महिलाओं का सम्मान करता आया है और यह परंपरा आगे भी बनी रहनी चाहिए। उन्होंने श्रीमती शाही का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) महेंद्र कुमार सिंह और प्रतिकुलपति प्रो. (डॉ.) जगदीश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आईसीसी की अध्यक्ष डॉ. श्वेता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक दीपाली ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. कुमार आलोक प्रताप, परीक्षा नियंत्रक सुदीप कुमार सिंह, सहायक कुल सचिव मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. संगीता कुमारी, प्रबंधन समिति की सदस्य डॉ. मोनिका सिंह और निरुपमा सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न संकायों के अध्यक्ष, निदेशक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

(रिपोर्ट, तस्वीर : भूपेंद्रनारायण सिंह, पीआरओ, जीएनएसयू)

Share
  • Related Posts

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के विद्यार्थियों ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता…

    Share

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    सासाराम (रोहतास)। सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त अभिलेखीय जानकारी ने शिक्षक नियुक्ति से जुड़े एक मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम/पोस्ट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी