कृषि अनुसंधान परिसर, पटना में “राजभाषा नियम, अधिनियम एवं संविधान में हिंदी” विषयक कार्यशाला का आयोजन

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में हिंदी पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत “राजभाषा नियम, अधिनियम एवं संविधान में हिंदी” विषय पर शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ता श्री वीरेंद्र कुमार यादव, माननीय सदस्य, हिंदी सलाहकार समिति, भारत सरकार ने संविधान में हिंदी की स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने अनुच्छेद 343 से 351 तक वर्णित संवैधानिक प्रावधानों, राजभाषा अधिनियम एवं उससे जुड़े नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि हिंदी केवल हमारी राजभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में प्रभावी संचार का सशक्त माध्यम भी है।

इस मौके पर डॉ. आशुतोष उपाध्याय, उपाध्यक्ष, संस्थान राजभाषा कार्यान्वयन समिति ने कहा कि हिंदी का प्रयोग केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह कार्यकुशलता और राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के प्रयोग को प्राथमिकता दें।

कार्यक्रम का संचालन और समन्वय डॉ. शिवानी, प्रधान वैज्ञानिक तथा उमेश कुमार मिश्र, हिंदी अनुवादक द्वारा किया गया। कार्यशाला में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ आईएआरआई पटना हब के छात्र भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “वन्दे मातरम्–150 वर्ष” की थीम पर आधारित…

    Share

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा