एनडीए को मिलेगा भारी जनसमर्थन, महागठबंधन होगा साफ : कुशवाहा

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-निशांत राज। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री सह बिहार विधान परिषद एससी-एसटी समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह कुशवाहा ने दावा किया है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए (एनडीए) भारी बहुमत से सरकार बनाएगा और महागठबंधन का सफाया हो जाएगा।

डेहरी के एक निजी होटल में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई ऊँचाइयाँ छुई हैं। गरीबों, किसानों, महिलाओं और मजदूरों सभी को योजनाओं का सीधा लाभ मिला है।

कुशवाहा ने कहा कि बिहार के 14 करोड़ लोगों के लिए ऐतिहासिक विकास कार्य हुए हैं। समाज के हर वर्ग और जाति-धर्म को योजनाओं का लाभ मिला है। बिहार के 2 करोड़ 70 लाख परिवारों में से प्रत्येक महिला को जीविका दीदी से जोड़कर पहले 10 हजार रुपये और आगे चलकर 2 लाख रुपये की सहायता मिलेगी।उन्होंने बताया कि 125 यूनिट मुफ्त बिजली से करोड़ों लोगों को राहत मिली है।आशा, किसान सलाहकार, विकास मित्र, सफाई कर्मी और मजदूरों का मानदेय बढ़ाया गया है। पेंशन योजनाओं में कटौती की अफवाह झूठी है, बल्कि राशि पहले से अधिक की गई है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और वे केवल झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की योजनाएँ कभी बंद नहीं होतीं, बल्कि निरंतर आगे बढ़ती हैं।

प्रशांत किशोर के आरोपों को खारिज करते हुए कुशवाहा ने कहा कि उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। वहीं, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर बोलने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है।

जब पत्रकारों ने उनसे जदयू के सीट बंटवारे को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने साफ कहा – “अब जदयू की नहीं, बल्कि एनडीए की बात होगी।”उनका कहना था कि पूरा गठबंधन एकजुट है और चुनाव में भारी जीत तय है।

मौके पर जिला उपाध्यक्ष जदयू रोहतास दीपक शर्मा , नबीनगर विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार शर्मा , डेहरी प्रखंड बिस सूत्री सदस्य उपेंद्र गुप्ता , विमल सिंह , प्रमोद महतो, अनिल बाबा , बैरिस्टर सिंह, लल्लू चौधरी समेत कई नेता मौजूद रहे।

Share
  • Related Posts

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    डेहरी- आन- सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में दो दिवसीय कार्यक्रम “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन “एआई इंडिया इम्पैक्ट समिट…

    Share

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    गयाजी। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा मंगलवार को गयाजी जिले के खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत ग्राम पचलाखा में “संतुलित उर्वरक उपयोग पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम”…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    यूजीसी-नेट जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, एनटीए ने जारी की अधिसूचना

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    जीएनएसयू में “आईबीएम दिवस 2026 – टेक्नोवेट 2.0” का भव्य आयोजन, नवाचार और एआई पर केंद्रित रहा कार्यक्रम

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    संतुलित उर्वरक उपयोग से समृद्ध खेती की ओर

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    बिहार बीएड सीईटी -2026 के लिए आवेदन शुरू, 18 मई तक मौका, 7 जून को परीक्षा संभव

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव पर भावपूर्ण आयोजन, स्वतंत्रता संग्राम के नायक को श्रद्धांजलि

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित

    पृथ्वी दिवस पर जागरूकता की पहल, एनएसएस  के तहत वृक्षारोपण व संगोष्ठी आयोजित