पाली-डालमियानगर में षष्ठी पर मां दुर्गा के पट खुले, श्रद्धालु पहुंचे दर्शन को

डेहरी -आन-सोन (रोहतास) -कार्यालय प्रतिनिधि। पाली स्थित रामकृष्ण आश्रम और डालमियानगर बंगाली क्लब में षष्ठी (रविवार) को मां दुर्गा पंडाल का पट खुलते ही पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। ढाक की थाप और धुनुची नृत्य पर भक्त मां की आराधना में लीन दिखे। पंडालों में बंगाल की संस्कृति जीवंत हो उठी।

पाली रोड स्थित रामकृष्ण आश्रम में पिछले आठ दशक से शारदीय नवरात्र परंपरागत रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन होता रहा है। आश्रम के अध्यक्ष प्रदीप दास उर्फ गोरा दादा ने बताया कि षष्ठी के अवसर पर कल्पारंभ पूजा के तहत देवी को आमंत्रण व अधिवास के साथ पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।

उन्होंने बताया कि सोमवार को नववर्ष पत्रिका प्रवेश, स्थापना व सप्तमी पूजा, 30 सितंबर को देवी का आह्वान, महाअष्टमी, संधि पूजा एवं बलिदान, 1 अक्टूबर को महानवमी पूजा तथा 2 अक्टूबर को दशमी पूजा प्रारंभ होगी। अपराजिता पूजन उपरांत मूर्ति विसर्जन संपन्न होगा। सप्तमी से नवमी तक प्रतिदिन भोग वितरण दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा।

बताया कि पूजा कार्यक्रम का संचालन पश्चिम बंगाल के पुरोहित चंचल राय, दिलीप चक्रवर्ती और देव कुमार बनर्जी के निर्देशन में कराया जा रहा है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि रामकृष्ण आश्रम में माता की प्रतिमा के सामने जो भी सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी मुराद पूरी होती है। बंगालोर से आए श्रद्धालु रितिका ने बताया कि वे हर साल परिवार सहित इसी आश्रम में माता की पूजा करने आते हैं।

आश्रम के उपाध्यक्ष दुलाल भट्टाचार्य ने बताया कि वर्ष 1957 में स्थापित रामकृष्ण आश्रम की स्थापना स्वामी प्रगनानंद ने की थी।

पूजन में कार्तिक मजूमदार, अजय अधिकारी, गोपाल चक्रवर्ती, अमर भटाचार्य, डॉ. पंकज कुमार दास, धीरज कुमार दास, काजोल घोष, पल्लव मित्रा, सुशांतो दास सहित कई श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।

Share
  • Related Posts

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    देहरादून (उत्तराखंड)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, देहरादून, उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में “वन्दे मातरम्–150 वर्ष” की थीम पर आधारित…

    Share

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    सासाराम (रोहतास)। एक विचार को सफल उत्पाद और फिर बाजार तक पहुंचाने की बारीकियों से विद्यार्थियों को रूबरू कराने के उद्देश्य से विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर शेरशाह इंजीनियरिंग…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    देहरादून में सजेगा लोक एवं जनजातीय कला का रंग, 24 अगस्त से चार दिवसीय आयोजन

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    विश्व उद्यमिता दिवस पर शेरशाह इंजीनियरिंग कॉलेज में ‘स्केल-अप और मार्केट एक्सेस’ कार्यक्रम, 400 विद्यार्थियों ने लिया भाग

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    स्थानांतरण के बाद एसपी रौशन कुमार से मिले पूर्व विधायक, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    रोहतास के नए एसपी मिस्टर राज ने संभाला पदभार, शांति और कानून-व्यवस्था को बताया प्राथमिकता

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    मुखिया और जीविका प्रतिनिधियों के साथ बिहार ग्रामीण बैंक की बैठक, सरकारी योजनाओं से पात्र लाभुकों को जोड़ने पर जोर

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर सरकार सख्त, जमाखोरी रोकने के लिए 400 टन की स्टॉक सीमा