कुशल कार्यबल ही संगठन की वास्तविक ताकत है : डॉ. अनुप दास

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में आयोजित पाक्षिक कार्यशाला श्रृंखला के अंतर्गत “संगठनात्मक उत्कृष्टता हेतु मानव संसाधन प्रबंधन” विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री पुष्पनायक ने आधुनिक मानव संसाधन प्रबंधन के विभिन्न आयामों पर विस्तार से जानकारी दी।

अपने व्याख्यान में उन्होंने बताया कि आधुनिक एचआर प्रबंधन प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा विभागीय समन्वय को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आईसीएआर प्रणाली में लागू आधुनिक प्रबंधन उपकरणों, प्रक्रियाओं के सरलीकरण तथा कर्मचारियों की क्षमता विकास योजनाओं से जुड़ी उपयोगी बातें प्रतिभागियों के साथ साझा कीं।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास ने कहा कि “कुशल कार्यबल ही संगठन की वास्तविक ताकत है।” उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ प्रशासनिक प्रक्रियाओं को वैज्ञानिक लक्ष्यों के अनुरूप दिशा देकर संगठनात्मक कार्यक्षमता को बढ़ाती हैं।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान की नई नोटपैड का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रोहन कुमार रमण द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Share
  • Related Posts

    कविता :सावन की बहार

    सूबेदार कृष्णदेव प्रसाद सिंह की कविता : सावन की बहार सावन की बहार (काव्य तरंग गीत) सावन की बहार, पड़े मखमली फुहार, स्वर्ग-सा सुंदर लगे यह सारा संसार। चारों तरफ…

    Share

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    डेहरी -आन-सोन (रोहतास)। बाबा गणिनाथ जी महाराज की जयंती एवं आगामी वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा और श्री श्री बाबा गणिनाथ जी महाराज चैरिटेबल ट्रस्ट,…

    Share

    One thought on “कुशल कार्यबल ही संगठन की वास्तविक ताकत है : डॉ. अनुप दास

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    कविता :सावन की बहार

    कविता :सावन की बहार

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    बाबा गणिनाथ महाराज के वार्षिक पूजन उत्सव को लेकर नई पूजा कमेटी गठित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    जीएनएसयू में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ और इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ पर देहरादून में जुटे 50 कलाकार

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    तुतला भवानी धाम में डीएम व डीएफओ ने चलाया स्वच्छता अभियान

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं

    हरियाली के रंग में सजा सावन महोत्सव, कजरी पर झूमीं महिलाएं