विधायक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)-कार्यालय प्रतिनिधि। डेहरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक राजीव रंजन उर्फ़ सोनू सिंह ने की। बैठक में डेहरी और अकोढीगोला प्रखंड के पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, एसडीएम निलेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में विधायक ने सभी विभागीय अधिकारियों से उनके-अपने विभागों में संचालित योजनाओं, प्रगति की स्थिति और मौजूदा चुनौतियों की विस्तृत जानकारी ली। जिन विभागों में लापरवाही या कार्यों में धीमी गति पाई गई, उन्हें तुरंत सुधार का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि “विकास कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं, जनता को समय पर और पारदर्शी सेवा मिले यह हमारी प्राथमिकता है।”

समीक्षा के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली, शिक्षा, स्वास्थ्य, नगर परिषद, सड़क निर्माण जैसे प्रमुख विभागों पर विशेष चर्चा की गई। विधायक ने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्यालयों में बिचौलियों की कोई जगह नहीं है, और आम जनता के काम में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को संस्थागत रूप से सम्मानित किया जाएगा, जबकि अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
जो अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए, उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की विकास योजनाओं को गति देना, विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना और जनता को मिलने वाली सेवाओं में सुधार लाना रहा।

Share
  • Related Posts

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। अंकोढ़ीगोला प्रखंड के बरूना ग्राम पंचायत में नारायण स्कूल ऑफ लॉ, गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के लीगल एड क्लीनिक एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में…

    Share

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शनिवार को कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी प्रसार की समीक्षा की गई। अपर सचिव (डेयर) एवं सचिव (आईसीएआर) ज्ञानेंद्र देव…

    Share

    One thought on “विधायक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    बरूना पंचायत में विधिक और जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीणों को अधिकारों व जल बचाने का संदेश

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    आईसीएआर पटना में जलवायु-अनुकूल कृषि और किसान-केंद्रित अनुसंधान की समीक्षा

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    माता शबरी खेल महोत्सव सीजन-5 की तैयारी को लेकर बैठक, खेल के साथ शिक्षा और दस्तावेजीकरण अभियान पर जोर

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    भारतीय मूल्यों से वैश्विक संकटों का समाधान संभव : प्रो. विमला

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    मधुरेंद्र की अनोखी कला, मोदी के जन्मदिन पर नारियल का कलात्मक उपहार

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना

    गार्गी पाठशाला में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम, बच्चों ने की प्रधानमंत्री के स्वस्थ जीवन की कामना