अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार को मिला डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान 2025

पटना- कार्यालय प्रतिनिधि। रेत के कणों में सामाजिक चेतना, राष्ट्रप्रेम और संस्कृति की कहानी उकेरने वाले अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार को उनके विशिष्ट कलात्मक योगदान के लिए डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ग्लोबल आईकॉन ऑफ इंडिया ई-मैगजीन द्वारा प्रदान किया गया।

यह सम्मान प्रमाण पत्र संख्या GII/DRBARS/2025/92 के अंतर्गत प्रदान किया गया, जिसकी औपचारिक सूचना ईमेल के माध्यम से दी गई। इसके बाद डाक द्वारा प्रशस्ति पत्र, सम्मान मेडल एवं स्मृति चिन्ह भेजकर उन्हें वर्ष 2025 के डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान से विधिवत नवाजा गया।

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बिहार और भारत की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने वाले मधुरेंद्र कुमार ने अपनी रेत कला के जरिए स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और महान विभूतियों पर आधारित हजारों कलाकृतियाँ तैयार की हैं, जिन्हें देश-विदेश में सराहना मिली है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में 21 दिसंबर को नालंदा जिले में आयोजित तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव के समापन अवसर पर उनकी विशेष रेत कलाकृति को सराहते हुए बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार एवं नालंदा के जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने महोत्सव के मुख्य मंच से उन्हें सम्मानित किया था।

डॉ. भीमराव अंबेडकर राष्ट्रीय सम्मान मिलना मधुरेंद्र कुमार की निरंतर साधना, रचनात्मक दृष्टि और कला के प्रति समर्पण का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर कला जगत, सामाजिक संगठनों और उनके प्रशंसकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे बिहार सहित पूरे देश के लिए गौरव का विषय बताया है।

Share
  • Related Posts

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    डेहरी- आन-सोन (रोहतास)। नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के विद्यार्थियों ने मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित शैक्षणिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता…

    Share

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    सासाराम (रोहतास)। सूचना के अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त अभिलेखीय जानकारी ने शिक्षक नियुक्ति से जुड़े एक मामले को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्राम/पोस्ट…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    नारायण मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने राष्ट्रीय शैक्षणिक प्रतियोगिता में बढ़ाया मान

    आरटीआई खुलासे से शिक्षक नियुक्ति पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज

    बाल श्रम के खिलाफ एकजुट हुआ समाज, जागरूकता कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ

    15 जून से शुरू होगा किसान चौपाल अभियान, पंचायतों में मिलेगी कृषि जानकारी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    संतुलित पोषण प्रबंधन से बढ़ेगी उत्पादकता, सुधरेगा मृदा स्वास्थ्य : डॉ. शिवानी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

    बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार, 23 नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी