अकस की समीक्षा बैठक संपन्न, अखिल भारतीय लघु नाट्य प्रतियोगिता की सफलता पर जताया आभार


डेहरी-आन-सोन (रोहतास), कार्यालय प्रतिनिधि। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम (अकस) द्वारा बीती संध्या मनीष कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के सभागार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में हाल ही में संपन्न 34वीं अखिल भारतीय लघु नाटक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता की समग्र समीक्षा की गई।
संस्था के सचिव नंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आई नाट्य दलों के लगभग 600 कलाकारों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान कलाकारों के लिए चाय-नाश्ता, भोजन, रात्रि विश्राम, चिकित्सा सुविधा तथा अतिथि सत्कार की समुचित व्यवस्था की गई थी। सभी कलाकारों के ठहराव एवं कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था कैनाल रोड स्थित इंजीनियर ललन सिंह स्पोर्टिंग क्लब में की गई थी।
उन्होंने बताया कि आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना देश के विभिन्न हिस्सों से आए कला संगठनों के सदस्यों ने की और अभिनव कला संगम की कार्यशैली को अनुकरणीय बताया। कार्यक्रम की अपार सफलता में जिले के प्रतिष्ठित चिकित्सा शिक्षण संस्थानों, शिक्षक संस्थानों, डेहरी अनुमंडल अस्पताल, पीएचसी डेहरी, अन्य सामाजिक संगठनों, अनुमंडल प्रशासन, रेल प्रशासन तथा डेहरी की जागरूक जनता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसके साथ ही जिले के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका को भी संस्था ने सराहा, जिन्होंने आयोजन की प्रत्येक गतिविधि को व्यापक रूप से प्रसारित किया। संस्था ने इतने बड़े सांस्कृतिक आयोजन के सफल संपादन को जिले के लिए गौरव की बात बताते हुए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
समीक्षा बैठक में भविष्य की कार्ययोजनाओं को और अधिक सशक्त बनाने पर भी सहमति बनी। बैठक में संरक्षक एवं सलाहकार समिति के सदस्य प्रमोद कुमार सिंह, संजय सिंह, कीर्तन श्रीवास्तव, मनोज अज्ञानी, विनोद गुप्ता, दिनेश प्रसाद सिंह, आनंद कुमार सिंह, प्रशांत कुमार उर्फ सिंटू सिंह सहित संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह, निर्देशक संजय सिंह वाला, महासचिव रवि तिवारी, सचिव नंदन कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश राज समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Share
  • Related Posts

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    सासाराम( रोहतास)। घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) से होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकने और आम लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर…

    Share

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    डेहरी-ऑन-सोन (रोहतास)। गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार के अंतर्गत संचालित नारायण स्कूल ऑफ लॉ की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘संविधान उत्सव-2026’ का शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और पुरस्कार…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    रसोई गैस में आग लगे तो घबराएं नहीं, सुरक्षित तरीके से करें बचाव : सुनीति कुमारी

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    संविधान उत्सव-2026 का रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    कृषि अनुसंधान परिसर में संरक्षण कृषि पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    30 टन बालू से मधुरेंद्र ने उकेरी नीतीश कुमार की 10 फीट ऊंची प्रतिमा, रेत पर दिखाई बिहार के विकास की तस्वीर

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    पटना में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह, बिहार में 2030 से पहले एक करोड़ लीटर प्रतिदिन दूध उत्पादन का लक्ष्य

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित

    स्थानीय नवाचार को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, शेरशाह कॉलेज में ‘स्टार्टअप बिहार–मार्केट कनेक्ट 2026’ आयोजित