बियाडा क्षेत्र में उद्योग वार्ता, डीएम ने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

डेहरी-आन-सोन (रोहतास)- कार्यालय प्रतिनिधि। औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की जमीनी समस्याओं को सीधे सुनने के उद्देश्य से बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार को जिलाधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में उद्योग वार्ता आयोजित की गई। इस वार्ता में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों ने बुनियादी सुविधाओं, उत्पादन और वित्तीय दिक्कतों से जुड़े मुद्दे रखे, जिन पर डीएम ने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

उद्यमी एवं स्टार एलजी आलमीरा के प्रोपराइटर ने औद्योगिक क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या उठाई। वहीं शाहाबाद स्टील के आफताब आलम उर्फ बब्लू ने बार-बार बिजली कटौती से उद्योग प्रभावित होने की बात कही। सगुन इंटरप्राइजेज की ओर से बताया गया कि बियाडा की जमीन को बैंक बंधक के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे हैं, जिससे उद्योग लगाने के लिए लोन लेने में भारी परेशानी हो रही है।

राइस मिल संचालकों ने बताया कि अरवा चावल से उसना चावल उत्पादन में बदलाव के बाद प्लांट तकनीकी रूप से सुचारु नहीं चल पा रहा है, जिससे उत्पादन प्रभावित हो रहा है। वहीं टायर रिसोलिंग उद्योग से जुड़े उद्यमियों ने कहा कि बिजली लाइन बार-बार कटने के कारण उन्हें दो-दो घंटे तक काम बंद रखना पड़ता है।

कामधेनु स्वीट्स एंड प्राइवेट लिमिटेड के अरुण कुमार ने बताया कि बाहर से आने वाले दूध की सप्लाई बिजली कटौती के कारण प्रभावित होती है, जिससे व्यावहारिक कठिनाइयां बढ़ रही हैं।उद्यमियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि बियाडा की जमीन पर लोन से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए बैंक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि बियाडा की ओर से आवश्यक एनओसी जारी कराने की प्रक्रिया को भी सरल बनाया जाएगा।मोबाइल नेटवर्क, बिजली आपूर्ति, सोलर लाइट सहित अन्य बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान रोहतास डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा) इकाई के कार्यपालक अभियंता अमित आनंद ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क निर्माण और सुधा दूध बूथ स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की।उद्योग वार्ता के दौरान अग्नि सुरक्षा को लेकर भी उद्यमियों से आवश्यक अपील की गई।

बैठक में डीडीसी विजय कुमार पांडेय, डीपीआरओ सह जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक आशीष रंजन, एसडीएम नीलेश कुमार, गृह रक्षावाहिनी सह अग्निशमन विभाग के वरीय जिला समादेष्टा अनिल कुमार वर्मा, बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मी और बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे।

Share
  • Related Posts

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    पटना। जनजातीय महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आजीविका के नए अवसर विकसित करने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में…

    Share

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    पटना/आरा। मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने और खेती को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना की ओर से ‘खेत बचाओ अभियान’…

    Share

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

    You Missed

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    वैज्ञानिक बकरी पालन से सशक्त होंगी जनजातीय महिलाएं, पटना में क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    खेत बचाओ अभियान : भोजपुर के दो गांवों में 73 किसानों को दी गई टिकाऊ खेती की जानकारी

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी में 10 टन से अधिक सोनपापड़ी जब्त, 5.75 लाख रुपये की खाद्य सामग्री पर कार्रवाई

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    डेहरी के कलाकार आदित्य प्रकाश ने पूर्व एयर वाइस मार्शल को भेंट की अपनी कलाकृति

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    मुसहर जाति की बुनियादी समस्याओं के समाधान का मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

    छठ घाटों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण